
Mumbai , 5 जनवरी . Mumbai स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में Monday को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ. ईमेल में दावा किया गया था कि अस्पताल परिसर में बम रखा गया है. सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत Mumbai Police को इसकी जानकारी दी.
Mumbai Police की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, अस्पताल में बम होने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गईं. सूचना पाकर Mumbai Police की कई टीमें, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और अन्य सुरक्षा इकाइयां मौके पर पहुंची. फिलहाल अस्पताल में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है. बम स्क्वॉड द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है.
Mumbai Police ने बताया कि धमकी भरा ईमेल किसने भेजा, उसका मकसद क्या है और यह किसी शरारत का हिस्सा है या किसी बड़ी साजिश से जुड़ा है. इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है. साइबर सेल भी ईमेल की तकनीकी जांच में जुट गई है ताकि मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके.
जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर हर पहलू से जांच की जा रही है.
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब Mumbai या देश के अन्य हिस्सों में इस तरह की धमकियां सामने आई हैं. इससे पहले, 18 दिसंबर को Mumbai के बांद्रा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. धमकी भरे ईमेल के बाद Mumbai Police, बम निरोधक दस्ता समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची. काफी देर तक चली जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ.
इसी तरह, 1 दिसंबर को Mumbai के सांताक्रूज इलाके में स्थित एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई थी. उस समय स्कूल प्रशासन ने तुरंत Mumbai Police और बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी थी. मौके पर पहुंची टीमों ने स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन वहां भी कोई विस्फोटक नहीं मिला था. Police ने उस मामले में भी धमकी को झूठा बताया था.
–
पीएसके