इंडिया ब्लॉक में दल मिलते हैं, दिल नहीं : शहजाद पूनावाला

New Delhi, 8 जून . भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के दल एक मंच पर तो आ सकते हैं, लेकिन उनके दिल नहीं मिलते. आज इस गठबंधन की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि इसका कोई स्पष्ट उद्देश्य नहीं रह गया है.

उन्होंने Monday को समाचार एजेंसी से बातचीत में इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले शुरू हुए पोस्टर वार पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह पोस्टर उन लोगों ने लगाया है, जिन्हें कांग्रेस से दगा मिली थी. यह गठबंधन मजबूरी में Prime Minister Narendra Modi का विरोध करने के मकसद से बनाया गया था. ऐसी स्थिति चुनाव के दौरान भी देखने को मिली थी.

उन्होंने दावा किया कि इंडी गठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेता भी कांग्रेस से नाराज हैं. उनके अनुसार, डीएमके ने कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी करार दिया है. आम आदमी पार्टी की भी ऐसी ही स्थिति है. वहीं, उन्होंने दावा किया कि वाम दलों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर राहुल गांधी को अपरिपक्व नेता बताया है. साथ ही, जेएमएम राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस के साथ टकराव की स्थिति में है. उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि ये दल Political रूप से साथ दिखाई दे सकते हैं, लेकिन उनके बीच वास्तविक एकता नहीं है.

इसके अलावा, उन्होंने Prime Minister Narendra Modi की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने अपने कार्यकाल में जिस तरह से गरीबों के लिए काम किया है, उसी के आधार पर उन्होंने 12 वर्ष पूरे किए हैं. यही कारण है कि वह तीसरी बार Prime Minister बनने में सफल हुए हैं. उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के बाद पहली बार किसी नेता की Government लगातार तीसरी बार बनी है.

शहजाद पूनावाला ने कहा कि आगामी 10 जून को Prime Minister Narendra Modi सबसे लंबे समय तक Prime Minister पद पर रहने वाले नेताओं की सूची में एक नया मुकाम हासिल करेंगे. उन्होंने कहा कि ओबीसी समुदाय से आने के बावजूद Prime Minister मोदी ने देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है. इसी वजह से देश की जनता ने उन्हें प्रधान सेवक के रूप में स्वीकार किया है.

उन्होंने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक ऐसे नेता को बार-बार नकारा है, जो अधिकतर समय छुट्टी पर रहता है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार देश को बदनाम करने की कोशिश करते रहे हैं. पूनावाला ने कहा, ” यदि राहुल गांधी अब भी सीखने और खुद में सुधार करने की कोशिश नहीं करते हैं, तो वह केवल नेता प्रतिपक्ष के पद तक ही सीमित रहेंगे. आने वाले समय में राहुल गांधी को इससे अधिक कुछ हासिल होने वाला नहीं है, जबकि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा.”

वहीं, Rajasthan के पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबंध में दिए गए बयान पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Rajasthan के ‘जादूगर’ ने अब अपनी जादूगरी दिखानी शुरू कर दी है. पहले अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच टकराव देखने को मिला था, जो अब अशोक गहलोत बनाम मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि गहलोत का बयान सीधे तौर पर खड़गे पर हमला है.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का चरित्र ही बिखराव का रहा है. कर्नाटक, केरल और पंजाब में भी पार्टी को आंतरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. अब कांग्रेस के भीतर भी उठापटक का दौर शुरू हो चुका है.

एसएचके/एएस

Leave a Comment