पाकिस्तान लेगा यू टर्न, विश्व कप में भारत के साथ खेलने की पूरी संभावना: सूत्र

New Delhi, 8 फरवरी . Pakistan क्रिकेट बोर्ड ने अपनी Government की सलाह पर बांग्लादेश क्रिकेट के समर्थन में टी20 विश्व कप 2026 में India के साथ 15 फरवरी को प्रस्तावित मैच का बहिष्कार करने का फैसला लिया था. लगातार बदलते घटनाक्रमों के बीच Pakistan India के खिलाफ न खेलने के अपने फैसले से पलट सकता है. 15 फरवरी को भारत-Pakistan के खिलाफ मैच होने की संभावना पूरी तरह बढ़ गई है.

भारत-Pakistan मैच को अंतिम रूप देने के लिए अंतिम दौर की बैठक चल रही है.

पीसीबी के सूत्रों ने को बताया कि बैठक चल रही है, और इस बात की 99 प्रतिशत संभावना है कि भारत-Pakistan मैच 15 फरवरी को होगा.

इससे पहले, पीसीबी ने कहा था कि वे 15 फरवरी को कोलंबो में India के साथ होने वाला मैच नहीं खेलेंगे. Pakistan Government ने अपनी टीम को बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़े होने की शर्त पर ही विश्व कप में शामिल होने की अनुमति दी थी.

Pakistan की घोषणा के जवाब में, आईसीसी ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए पीसीबी से आपसी सहमति से कोई हल निकालने की अपील की थी. साथ ही चेतावनी देते हुए कहा था कि चुनिंदा भागीदारी वैश्विक प्रतियोगिता के सिद्धांतों को कमजोर करती है.

आईसीसी ने कहा, “जबकि आईसीसी Pakistan क्रिकेट बोर्ड से आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहा है, चुनिंदा भागीदारी की इस स्थिति को एक वैश्विक खेल इवेंट के मूल आधार के साथ मिलाना मुश्किल है, जहां सभी भाग लेने वाली टीमों से इवेंट शेड्यूल के अनुसार बराबर शर्तों पर मुकाबला करने की उम्मीद की जाती है.”

शीर्ष क्रिकेट संस्था ने कहा, “आईसीसी को उम्मीद है कि पीसीबी अपने देश में क्रिकेट पर इसके बड़े और लंबे समय के असर पर विचार करेगा, क्योंकि इससे वैश्विक क्रिकेट इकोसिस्टम पर असर पड़ने की संभावना है, जिसका वह खुद सदस्य और लाभार्थी है.”

विश्व कप में Pakistan ग्रुप ए में भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए के साथ है. Pakistan के सभी मैच श्रीलंका में होने हैं, जो India के साथ टूर्नामेंट को-होस्ट कर रहा है.

पीएके

Leave a Comment