
इस्लामाबाद, 5 जुलाई . इस्लामाबाद में Sunday को शाहीन चौक के पास Pakistan एयरफोर्स (पीएएफ) के ग्रुप कैप्टन की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
Pakistan ऑब्जर्वर की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, एक अज्ञात युवक एक महिला को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहा था. उसी समय वहां से गुजर रहे ग्रुप कैप्टन आसिम तारिक ने बीच-बचाव करने और मामला शांत कराने की कोशिश की.
रिपोर्ट के मुताबिक, युवक ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी. गोली लगने से ग्रुप कैप्टन आसिम तारिक की मौके पर ही मौत हो गई. बाद में उनका शव Pakistan एयर फोर्स हॉस्पिटल भेज दिया गया.
रिपोर्ट में कहा गया है कि Police ने पूछताछ के लिए निमरा नाम की महिला को हिरासत में लिया है. वहीं, संदिग्ध हमलावर और उसके साथी फरार हो गए.
इससे पहले Friday को, Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मोहम्मद जिले में Police की गश्ती टीम पर हुए हमले में दो Policeकर्मियों की मौत हो गई. इनमें एक अतिरिक्त स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) भी शामिल थे.
डॉन की रिपोर्ट के अनुसार Police ने बताया कि यह हमला मचनी इलाके में वारसाक लिफ्ट नहर के पास हुआ. हथियारबंद हमलावरों ने Police की गश्ती गाड़ी को निशाना बनाया. इस हमले में अतिरिक्त एसएचओ और एलीट फोर्स के एक constable की मौत हो गई, जबकि गाड़ी का चालक घायल हो गया. शुरुआती इलाज के बाद उसे पेशावर इलाज के लिए भेजा गया.
Police का कहना है कि इस हमले के पीछे ‘फितना अल खवारिज’ के आतंकवादी थे. Pakistan Government इस नाम का इस्तेमाल प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान Pakistan (टीटीपी) से जुड़े आतंकवादियों के लिए करती है. घटना की सूचना मिलते ही Police, जिला प्रशासन के अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया.
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब Pakistan में खासकर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा जैसे सीमावर्ती इलाकों में, कानून-व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और सुरक्षाबलों पर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं.
–
एवाई/वीसी