
New Delhi, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिन को लेकर देशभर में उत्साह देखने को मिल रहा है. इस खास दिन को भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प के रूप में मनाने की तैयारी में है. इस बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं ने पीएम मोदी की योजनाओं की सराहना की है. खासकर ‘लखपति दीदी’ योजना ने ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है.
उत्तर प्रदेश के चंदौली में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी है. कभी रोजगार की तलाश में रहने वाली महिलाएं आज खुद कारोबार कर रही हैं और दूसरी महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं. यहां ओडीओपी योजना के तहत शुरू हुआ जरी-जरदोजी का काम अब करीब 11 मुस्लिम परिवारों के लिए आर्थिक सहारा बन चुका है.
स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि पहले उन्हें घर चलाने में काफी मुश्किलें आती थीं, लेकिन Governmentी योजनाओं से जुड़ने के बाद अब वे आत्मनिर्भर बन गई हैं. समूह की लाभार्थी रेखा कुमारी ने से बात करते हुए बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है.
समूह की अध्यक्ष अफशाना और सदस्यों आशिया और परवीन ने बताया कि अब वे खुद कमा रही हैं और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग दे रही हैं. पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर इन सभी महिलाओं ने Prime Minister को बधाई दी और कहा कि उनकी योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं को नई पहचान दी है.
वहीं Odisha के क्योंझर जिले के गोविंदपुर गांव की ज्योत्सना रानी महंता भी ‘लखपति दीदी’ योजना की सफलता की मिसाल हैं. ज्योत्सना ने बताया, “मैं क्योंझर के गोविंदपुर गांव की एक लखपति दीदी हूं. मुझे लखपति दीदी योजना के तहत एक लाख रुपए का लोन मिला. पहले मुझे घर चलाने में बहुत मुश्किल होती थी. लेकिन अब मैंने सिलाई मशीन खरीद ली है, उस पर काम करती हूं और अच्छी कमाई करती हूं, जिससे मेरा घर आसानी से चल रहा है.”
उन्होंने कहा, “इसके लिए मैं Prime Minister का दिल से धन्यवाद करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्हें लंबी उम्र दें ताकि वे लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें.” राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत देश भर में करोड़ों महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हैं. Government का लक्ष्य 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है, जो ग्रामीण India में महिला सशक्तिकरण की सबसे बड़ी कहानी बन रही है.
–
एससीएच/वीसी