मोदी सरकार ने हथकरघा और बुनकरों को नई पहचान दिलाने का काम किया है: खेमराज सुंदरियाल

पानीपत, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिवस पर Haryana के हथकरघा क्षेत्र में पिछले करीब 60 वर्षों से काम कर रहे पद्मश्री सम्मान प्राप्त खेमराज सुंदरियाल ने उनको शुभकामनाएं दी हैं. खेमराज ने कहा कि लंबे समय तक देश के अनेक कारीगरों और बुनकरों के हुनर को व्यापक पहचान नहीं मिल पाई.

उन्होंने कहा कि वर्ष 1975 के दौर में हथकरघा उद्योग पिछड़ रहा था. इसके बाद India Government ने यहां सेंटर स्थापित किया और उन्होंने बुनकरों व उद्योग से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देकर हथकरघा क्षेत्र को आगे बढ़ाने का प्रयास किया. अपने कार्य और योगदान के लिए India Government द्वारा पद्मश्री के लिए नामित किए जाने पर खेमराज सुंदरियाल ने इसका श्रेय Prime Minister Narendra Modi को दिया.

उनका कहना है कि मोदी Government ने हथकरघा और बुनकरों को नई पहचान दिलाने का काम किया है. जिन कारीगरों को पहले सीमित स्तर पर ही जाना जाता था, उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने लगी है.

खेमराज सुंदरियाल के बेटे अजय ने कहा कि उनके पिता पिछले 60 वर्षों से हथकरघा क्षेत्र में काम कर रहे थे, लेकिन उनके हुनर की पहचान बड़े स्तर पर नहीं हो पाई थी. जब केंद्र Government की ओर से स्वयं फोन कर पद्मश्री के लिए उनके पिता के चयन की जानकारी दी गई तो परिवार के लिए यह खुशी और गर्व का क्षण था.

उन्होंने Prime Minister Narendra Modi और India Government का आभार जताते हुए Prime Minister को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. इन कहानियों में एक तरफ स्वनिधि योजना के जरिए छोटे कारोबारियों के आत्मनिर्भर बनने की तस्वीर दिखाई देती है, तो दूसरी तरफ दशकों तक हुनर को साधने वाले कारीगरों को राष्ट्रीय सम्मान मिलने से यह संदेश भी सामने आता है कि मेहनत, हुनर और स्वरोजगार को पहचान मिलने से आम परिवारों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आ सकता है.

एमएस/वीसी

Leave a Comment