
अमृतसर, 5 जुलाई . पंजाब के अमृतसर में Police ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) कवलप्रीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर ग्रामीण Police की स्पेशल सेल और थाना जंडियाला Police ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की थी. इसी दौरान कार में सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने Police पर करीब तीन राउंड फायरिंग कर दी.
एसएसपी ने बताया कि Police टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया. घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी यूके में बैठे गैंगस्टर निशान के लिए काम करते थे. ये लोग कथित तौर पर रंगदारी वसूलने, फायरिंग करने और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे. Police के अनुसार, आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे समय रहते Police ने विफल कर दिया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखराज और अर्जुन के रूप में हुई है. इनके कब्जे से एक .34 बोर पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा कुछ खाली खोखे बरामद किए गए हैं. फिलहाल इनके खिलाफ पहले से किसी बड़े आपराधिक मामले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन Police पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.
एसएसपी कवलप्रीत सिंह ने कहा कि अमृतसर ग्रामीण Police पूरी सतर्कता के साथ अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे थोड़े से पैसों के लालच में अपराध का रास्ता न अपनाएं. उन्होंने कहा कि पंजाब Government युवाओं के लिए कई कल्याणकारी और रोजगार संबंधी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर वे अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं. साथ ही युवाओं को खेल, शिक्षा और रोजगार से जुड़कर समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ना चाहिए.
–
एमएस/