योगी आदित्यनाथ और मोहन यादव समेत कई मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बताया विकसित भारत का शिल्पी

New Delhi, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं. उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी, पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी और Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी समेत कई ताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी.

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा, ‘नए India के शिल्पी’ और हमारे मार्गदर्शक Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक बधाई.”

उन्होंने लिखा, “‘नेशन फर्स्ट’ के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन ‘विकसित भारत’ के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है. आपके नेतृत्व में India आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व यशस्वी जीवन प्रदान करें.”

उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, “मां भारती के अनन्य साधक, युवा, किसान और गरीब कल्याण हेतु सदैव समर्पित, विश्व पटल पर India का गौरव बढ़ाने वाले यशस्वी Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

धामी ने कहा, “आपके मार्गदर्शन में India ने आत्मविश्वास, नवाचार और विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है. आपके कुशल नेतृत्व में करोड़ों देशवासियों के जीवन में नई आशा और नए अवसरों का संचार हुआ है. बाबा केदार से आपके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं. आपके नेतृत्व में India प्रगति पथ पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे, यही कामना है.”

पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने लिखा, “Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. राष्ट्र-निर्माण के प्रति आपका अथक समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और अटूट संकल्प दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहता है. आपके गतिशील मार्गदर्शन में India प्रगति, गौरव और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयां छू रहा है. आपकी अच्छी सेहत, लंबी उम्र और असीम शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं, ताकि आप हमारी मातृभूमि को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाते रहें.”

Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “Prime Minister Narendra Modi के 76वें जन्मदिन के अवसर पर मैं Odisha की पूरी जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. विकसित India के दूरदर्शी, राष्ट्र के स्वाभिमान और जन-सेवा के अद्वितीय प्रतीक, Prime Minister Narendra Modi को उनके 76वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने आज पूरे देश में जागृति का एक नया अध्याय लिखा है.”

उन्होंने कहा, “Odisha और यहां के लोगों के प्रति उनके गहरे स्नेह तथा राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास में उनके अपार सहयोग के लिए हम सदैव उनके आभारी रहेंगे. इस यादगार अवसर पर जन-कल्याण के प्रति मोदी के आदर्शों से प्रेरित होकर हम ‘सेवा संकल्प पर्व’ मना रहे हैं. हम समर्पित जन-सेवा, गरीबों के कल्याण और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाकर एक समृद्ध, सशक्त और विकसित Odisha के निर्माण के लिए पुनः संकल्पित हैं.”

माझी ने कहा, “मैं महाप्रभु श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में पीएम मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ और रोग-मुक्त जीवन तथा उन पर अपार कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करता हूं. जीवन और सेवा की उनकी यह लंबी और समर्पित यात्रा सदैव India राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करती रहे. पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ का सपना साकार हो और हमारा India विश्व में एक विजयी राष्ट्र के रूप में निरंतर आगे बढ़ता रहे.”

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “पीएम मोदी को जन्मदिन की हृदयपूर्वक शुभकामनाएं. दिल्ली को आपका स्नेह और मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहा है. आपके नेतृत्व में आज राजधानी नई गति, नए सामर्थ्य और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है. शहर का स्वरूप बदल रहा है और उसके साथ लोगों के जीवन में भी नई सुविधाएं, नए अवसर और नई आशाएं जुड़ रही हैं. हमारी बहनें हों, युवा साथी हों, श्रमिक परिवार हों, वरिष्ठ नागरिक हों या भविष्य के सपने संजोए हमारे बच्चे, विकसित दिल्ली की यात्रा का केंद्र जन-जन का जीवन है.”

उन्होंने कहा, “आज दिल्ली को इस बात का गौरव है कि वह अपने बढ़ते सामर्थ्य के साथ विकसित India के विराट संकल्प में अपनी शक्ति जोड़ रही है. Prime Minister, मां भारती की सेवा के प्रति आपका समर्पण और राष्ट्र को निरंतर आगे ले जाने का आपका संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा है. बाबा काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे. समस्त दिल्लीवासियों की ओर से जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं.”

Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा, “जनसेवा की अविराम साधना से राष्ट्र के नवनिर्माण को नई दिशा देने वाले, जन-आकांक्षाओं के संकल्प को साकार करने वाले यशस्वी Prime Minister मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ज्ञान को राष्ट्रशक्ति का आधार बनाकर आपने India के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी है. ‘विकसित भारत’ का आपका स्वप्न आज करोड़ों देशवासियों का प्रण बन चुका है. बाबा सोमनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना है.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment