Skip to content
Tuesday, 10 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान: धमाके से फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा, पेशावर में आईईडी ब्लास्ट

Pakistan: धमाके से फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा, पेशावर में आईईडी ब्लास्ट

पेशावर, 2 अगस्त . Pakistan का खैबर पख्तूनख्वा Sunday को बम धमाके से दहल उठा. राज्य की राजधानी पेशावर में एक जबरदस्त बम धमाका हुआ. इसे आईईडी ब्लास्ट बताया जा रहा है. बम धमाके में दो Policeकर्मियों के घायल होने की खबर स्थानीय मीडिया ने दी.

प्रमुख अंग्रेजी दैनिक डॉन ने Police के हवाले से बताया कि Sunday दोपहर पेशावर-इस्लामाबाद मोटरवे टोल प्लाजा के पास धमाका किया गया. प्रांतीय राजधानी के पूर्वी प्रवेश द्वार पीर जकोरी पुल के पास एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के धमाके में दो Policeकर्मी घायल हो गए.

Police के अनुसार, Police वैन ड्राइवर और एक कॉन्स्टेबल जख्मी हुए हैं , जबकि गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है. शहर की Police के प्रवक्ता आलम खान ने बताया, “दोनों Policeकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है.”

घटना की सूचना मिलने के कुछ देर बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा.

यह घटना हांगू जिले में एक चेकपोस्ट पर हुए आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ Police (डीएसपी) समेत नौ Policeकर्मी मारे गए थे और 28 घायल हो गए थे.

29 जुलाई को भी स्वात की काबल और मट्टा तहसीलों में एक संयुक्त सुरक्षा अभियान के दौरान एक Policeकर्मी और ग्राम रक्षा समिति के चार सदस्य मारे गए थे.

Pakistan इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज (पीआईसीएसएस) के मासिक सुरक्षा आकलन के अनुसार, जुलाई में आतंकवादी हमलों में 112 सुरक्षाकर्मी मारे गए; यह जनवरी 2023 के बाद से एक महीने में हुई मौतों की सबसे बड़ी संख्या है और एक दशक से भी ज्यादा समय में दर्ज की गई दूसरी सबसे बड़ी संख्या है.

केपी में जुलाई में 154 मौतें दर्ज की गईं, जो जून में 75 थीं; यानी इसमें 105% की बढ़ोतरी हुई. घायल लोगों की संख्या 60 से बढ़कर 98 हो गई है. मुख्य केपी में सुरक्षाकर्मियों की मौत 12 से बढ़कर 38 हो गई है.

–

केआर/

Share