
New Delhi, 11 मई . Prime Minister Narendra Modi ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और समर्पण को याद किया. इसके साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक देश के गौरव और स्वाभिमान के सच्चे शिल्पी हैं.
‘हमारे वैज्ञानिक देश के गौरव और स्वाभिमान के सच्चे शिल्पी’, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर Prime Minister मोदी ने दी शुभकामनाएं
Prime Minister Narendra Modi ने Monday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की शुभकामनाएं. हम अपने वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और समर्पण को गर्व के साथ याद करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप 1998 में पोखरण में सफल परीक्षण हुए थे. वह ऐतिहासिक क्षण India की वैज्ञानिक उत्कृष्टता और अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था.”
उन्होंने पोस्ट में लिखा, “प्रौद्योगिकी ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में एक प्रमुख स्तंभ बन गई है. यह नवाचार को गति दे रही है, अवसरों का विस्तार कर रही है और विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र के विकास में योगदान दे रही है. हमारा निरंतर ध्यान प्रतिभा को सशक्त बनाने, अनुसंधान को प्रोत्साहित करने और ऐसे समाधान तैयार करने पर केंद्रित है, जो राष्ट्र की प्रगति और हमारे लोगों की आकांक्षाओं, दोनों को पूरा करें.”
पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “वर्ष 1998 में आज के दिन पोखरण में हुए परमाणु परीक्षण ने दुनिया को India के अद्भुत सामर्थ्य से परिचित कराया. हमारे वैज्ञानिक देश के गौरव और स्वाभिमान के सच्चे शिल्पी हैं.”
इस अवसर पर Prime Minister ने ‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, “अग्निर्मूर्धा दिवः ककुत्पतिः पृथिव्या अयम्. अपां रेतांसि जिन्वति॥” इसका अर्थ है- ‘अग्नि द्युलोक की सर्वोच्च शक्ति है और पृथ्वी पर स्थित समस्त ऊर्जा का मूल स्रोत है. वही अग्नि-तत्त्व पदार्थ के सूक्ष्मतम कणों में निहित अपरिमित शक्ति को जागृत करता है तथा समस्त सृष्टि में ऊर्जा और गति का संचार करता है.”
बता दें कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 11 मई 1998 की महत्वपूर्ण घटनाओं की याद दिलाता है, जब India ने ऑपरेशन शक्ति के तहत सफल परमाणु परीक्षण किए थे और स्वदेशी रूप से विकसित हंसा-3 विमान की पहली उड़ान देखी थी. इन उपलब्धियों के सम्मान में, तत्कालीन Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी ने 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में घोषित किया. इसके बाद से 1998 में पोखरण में किए गए परमाणु परीक्षणों के उपलक्ष्य में हर साल 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है.
–
डीसीएच/