
Bhopal , 18 अगस्त . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास के संदेश को जीवन में उतारकर सामाजिक समरसता को मजबूत करें. जातिवाद और छुआछूत की विसंगतियां दूर कर एकजुट समाज का निर्माण हमारा संकल्प है.
राजधानी Bhopal में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन यात्रा का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ हुआ. तत्पश्चात् ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया. समारोह के अंत में अतिथियों द्वारा कलश वितरण कर ध्वज दिखाकर कलश वंदन यात्रा को रवाना किया.
Chief Minister यादव ने आगे कहा है कि संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष को Madhya Pradesh में Government भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाएगी. सागर में 100 करोड़ से बनाए जा रहे संत रविदास के स्मारक व तीर्थस्थल को Prime Minister Narendra Modi से लोकार्पण कराने की तैयारी है.
उज्जैन में संत शिरोमणि जी के नाम से गुरुद्वारा का निर्माण भी कराया जाएगा. इसक साथ ही Madhya Pradesh में संत के जहां-जहां चरण पड़े हैं, उन्हें भी संवारा जाएगा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा संत रविदास के समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी. भाजपा की विचारधारा का मूल आधार ही संत रविदास की सामाजिक समरसता है. Madhya Pradesh में सात माह तक चलेगा समरसता अभियान, संत का संदेश प्रदेश के हर गांव, हर समाज तक भाजपा कार्यकर्ता में पहुंचाएंगे.
Union Minister दुर्गादास उइके ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं हमें सामाजिक समरसता और समानता का मार्ग दिखाती हैं. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि संत रविदास के विचार और वाणी जन-जन तक पहुंचाना समरसता संकल्प अभियान का प्रमुख उद्देश्य है.
पार्टी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत गौतम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की वाणी और सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा.
Chief Minister मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने समारोह में उपस्थित संतों और समाजजनों पर पुष्पवर्षा कर सभी का अभिनंदन किया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण प्रदेश शासन के मंत्री नागर सिंह चौहान ने दिया. समारोह का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री व समरसता संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने किया.
–
एसएनपी/एएसएच