
New Delhi, 6 अगस्त . संसद के मानसून सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध लगातार गहराता जा रहा है. BJP MPों ने Thursday को विपक्ष के आचरण को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि Government हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष जानबूझकर सदन को चलने नहीं दे रहा.
BJP MP नरेश बंसल ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है कि संसद चले. उन्होंने से बात करते हुए कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की जिम्मेदारी है कि संसद चले. लेकिन, विपक्ष सदन को नहीं चलने देने पर अड़ा हुआ है. विपक्ष चर्चा से बच रहा है, जबकि Government हर मुद्दे पर बहस के लिए तैयार है.”
संसद के बाहर और भीतर हो रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने विपक्ष पर सोची-समझी साजिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “यह कोई गतिरोध नहीं है. यह कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की एक सोची-समझी साजिश है ताकि संसद को काम करने से रोका जा सके. विपक्ष के कई नेता संसद के बाहर और अंदर भी हंगामा करते हैं, जिसकी वजह से जिन अहम बिलों पर चर्चा होनी चाहिए, उन पर बहस नहीं हो पा रही है. पूरा देश यह सब देख रहा है. सही समय आने पर इन सभी Political दलों को माकूल जवाब दिया जाएगा.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति को लेकर विपक्ष के सवालों पर BJP MP रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी और खड़गे रोज नई-नई कहानियां गढ़ते हैं और नए पोस्टर लेकर आते हैं. अमित शाह को बुलाओ, अमित शाह को बुलाओ. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रोज सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक अपने चैंबर में रहते हैं. पहले सदन को चलने दें, सदन में बहस होने दें. जब सदन में बहस होगी, तो वे बोलेंगे और कड़ा जवाब देंगे.”
रविशंकर प्रसाद ने Jharkhand में जेपीएससी और जेएसएससी उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने Jharkhand Government पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, “वहां जो बात सामने आ रही है, उससे साफ पता चलता है कि Jharkhand Government ने सारा काम एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को सौंप दिया है. जिस कंपनी को योगी Government ने ब्लैकलिस्ट किया था, उसे Rajasthan में भी ब्लैकलिस्ट किया गया था, फिर भी उसे कई परीक्षाओं का काम सौंपा गया है. इसका क्या मतलब है? मैं फिर कहूंगा, अगर वहां नौकरियां बेची जा रही हैं, तो राहुल गांधी चुप क्यों हैं? वह इलाहाबाद और दूसरी जगहों पर क्यों जा रहे हैं, युवाओं से बातचीत करने के लिए? वह उस Government पर चुप क्यों हैं, जो उन्हीं के समर्थन से चल रही है? राहुल गांधी पाखंडी हैं. उनके दो चेहरे हैं, एक चेहरा यहां दिखता है और दूसरी जगह वह चुप रहते हैं. देश यह सब देख रहा है.”
संसदीय समितियों के कामकाज पर BJP MP बैजयंत पांडा ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि संसद के दोनों सदनों में पब्लिक अंडरटेकिंग्स कमेटी यानी सीओपीयू की छह रिपोर्ट पेश की गईं. सबसे पहले, मैं सीओपीयू कमेटी के सभी सम्मानित सदस्यों को उनकी कड़ी मेहनत और लगन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. पिछले दो सालों में कमेटी की प्रोडक्टिविटी चार गुना बढ़ गई है. पिछले दो सालों में 30 रिपोर्ट पेश की गई हैं और लगातार कई विषयों पर काम हो रहे हैं.
कांवड़ यात्रा को लेकर मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भी भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. BJP MP साक्षी महाराज ने कहा, “लोग दुनिया को उसी नजरिए से देखते हैं, जिसे वे चुनते हैं. जो लोग राम भक्तों और शिव भक्तों को आतंकवादी मानते हैं, वे अपनी ही सोच जाहिर कर रहे हैं.”
BJP MP जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि कांवड़ ले जाना गहरी आस्था का विषय है. जो कोई भी उस आस्था पर हमला करेगा, उसे समाज बर्दाश्त नहीं करेगा. जो लोग कांवड़ यात्रा के बारे में आपत्तिजनक बयान देते हैं, वे लोगों की धार्मिक मान्यताओं पर हमले कर रहे हैं. सनातनी और हिंदू समाज अपनी आस्था पर ऐसा कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं करेगा. जब भी Government कोई कानून लाती है या नियम बनाती है, तो उसका मकसद बड़ा राष्ट्रीय हित होता है. हर कानून इस बात को ध्यान में रखकर बनाया जाता है कि उससे देश को क्या फायदा होगा. कोई भी कानून किसी व्यक्ति के फायदे के लिए नहीं बनाया जाता.
–
एससीएच/एबीएम