‘विपक्ष को मौजूदा हालात को समझने की जरूरत’, अमेरिका-ईरान सीजफायर पर शाइना एनसी की सलाह

Mumbai , 8 अप्रैल . शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने वैश्विक हालात, शेयर बाजार और India की कूटनीतिक भूमिका पर अपनी प्रतिक्रिया दी. शाइना एनसी ने शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष को मौजूदा हालात को समझने की जरूरत है.

उन्होंने से कहा कि Wednesday सुबह ही शेयर बाजार में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो सकारात्मक संकेत है.

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में कमी का सीधा असर India के आयात बिल पर पड़ता है, क्योंकि India दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है. ऐसे में इसका फायदा व्यापार और शिपिंग सेक्टर को भी मिलता है.

अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो हफ्ते के युद्धविराम पर बोलते हुए शाइना एनसी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi की खासियत रही है कि उन्होंने हर देश के साथ संतुलित और मजबूत संबंध बनाए हैं. चाहे इजरायल हो, ईरान हो, खाड़ी देश हों या फिर अमेरिका ही क्यों न हो, India ने हर जगह अपनी कूटनीतिक पकड़ मजबूत रखी है.

उन्होंने Prime Minister मोदी की सराहना करते हुए कहा कि India की भूमिका हमेशा कूटनीतिक रही है, न कि सैन्य रास्ता. शाइना एनसी ने आगे कहा कि मौजूदा हालात में जहां इजरायल, ईरान और खाड़ी देशों ने शिपिंग की सुरक्षा के लिए नौसेना तैनात की, वहीं अमेरिका और कतर के बीच हुए समझौते और ईरान-इजरायल के बीच युद्धविराम जैसे कदमों का India ने स्वागत किया है.

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि Prime Minister मोदी ने इस पूरे संवाद को आगे बढ़ाने के लिए लगातार मेहनत की है. हालांकि, उन्होंने अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने Pakistan की तारीफ की थी. शाइना एनसी ने कहा कि इस तरह के बयान की वैश्विक स्तर पर आलोचना होनी चाहिए.

वीकेयू/एबीएम

Leave a Comment