
New Delhi, 22 जून . President द्रौपदी मुर्मू Tuesday को President भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज, प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरमिडा फर्नांडिस, प्रोफेसर मंगला कपूर सहित कई अन्य को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी.
यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किये जाएंगे.
महान टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को खेल के क्षेत्र में पद्म भूषण दिया जाएगा.
से बातचीत में विजय अमृतराज ने कहा कि मुझे सचमुच सम्मानित महसूस हो रहा है. India Government से मिले इस शानदार सम्मान से मैं बेहद उत्साहित और खुश हूं. यह मेरे लिए गर्व की बात है. पद्म पुरस्कार बहुत खास होते हैं. मेरे करियर के इस पड़ाव पर पद्म भूषण मिलना वाकई बहुत महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि मैं India Government और Prime Minister का आभार व्यक्त करता हूं, साथ ही इस महान देश की जनता का भी, जिन्होंने मुझे India में और दुनिया भर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद की
अमृतराज ने कहा कि किसी भी खेल में सबसे जरूरी बात यह है कि कम उम्र में ही बच्चों की प्रतिभा की पहचान की जाए, उन्हें मौके दिए जाएं और उनके हुनर को निखारा जाए. जुनून के साथ कड़ी मेहनत और अनुशासन जरूरी है.
उन्होंने Prime Minister के खेलों को दिए जा रहे समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि जब तक यह पहल शीर्ष स्तर से शुरू होकर देश के हर राज्य तक नहीं पहुंचेगी, तब तक हम अपने यहां मौजूद प्रतिभा का पूरा विकास नहीं कर पाएंगे.
उन्होंने 2036 ओलंपिक की मेजबानी की उम्मीद पर भी जोर दिया.
सिविल सेवा के क्षेत्र में आरवीएस मणि को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि मुझे इस सम्मान के लिए चुना गया. President भवन में Prime Minister Narendra Modi और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सम्मान पाना, मेरे लिए गर्व का पल होगा. मैं अपनी ओर से पीएम मोदी का आभार जताना चाहता हूं. यह सम्मान मुझे सिविल और Governmentी सेवा में किए गए कार्यों के लिए मिला है. मणि ने कहा कि कई मौकों पर उन्होंने सत्य के साथ खड़े रहते हुए ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन किया, जिसका लंबे समय तक प्रभाव रहा. Government ने मेरी ईमानदारी को इस सम्मान से नवाजा है.
स्वास्थ्य के क्षेत्र में पद्म श्री दिए जाने पर डॉ. अरमिडा फर्नांडिस ने केंद्र Government का आभार जताया. उन्होंने कहा कि जब आप कुछ अच्छा कार्य करते हैं और Government उसे प्रोत्साहित करती है, तो यह बहुत सराहनीय है. यह सम्मान मेरे अकेले का नहीं बल्कि उन सभी का है जिन्होंने मुझे यहां तक पहुंचाया. उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन चुनौतियों से लड़ते हुए उन्होंने अपना ध्यान लक्ष्य पर बनाए रखा.
वहीं, प्रोफेसर मंगला कपूर ने पद्म श्री मिलने पर अपने सफर को याद किया. उन्होंने कहा कि मुझ जैसी महिला के लिए पद्म श्री तक पहुंचना काफी कठिन रहा है. उन्होंने बताया कि मैंने क्लासिकल म्यूजिक में पीएचडी की है और बीएचयू में लेक्चरर रह चुकी हूं. उन्होंने बताया कि वह दिव्यांगों के लिए कार्य करती हैं और लोगों से जुड़ना उन्हें बहुत अच्छा लगता है. यह सम्मान उन्हें शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए मिला है. उन्होंने बताया कि एसिड अटैक के बाद उनकी जिंदगी काफी संघर्षपूर्ण रही और समाज के लोग उनसे कट गए थे. इसके बावजूद उन्होंने संघर्ष करना नहीं छोड़ा.
पद्मश्री मिलने पर ब्रिजलाल भट्ट ने कहा कि जब President सम्मान दें और Prime Minister Narendra Modi साक्षी बनें, तो गौरवान्वित होना स्वाभाविक है. उन्होंने बताया कि वे जम्मू-कश्मीर के एक गांव से हैं. कृषि क्षेत्र को उन्होंने अपना करियर चुना. कई विभागों में अहम पदों पर रह चुके भट ने कहा कि कृषि कार्य उन्हें बेहद अच्छा लगता है.
वहीं, वेल्लापल्ली नटेशन को पद्म भूषण सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि मुझे बहुत गर्व और खुशी महसूस हो रही है. मैं इसे व्यक्तिगत रूप से मिला सम्मान नहीं मानता. मैंने गरीब लोगों के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के लिए दिन-रात काम किया है और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद की है. शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव आए हैं. आर्थिक क्षेत्र में माइक्रोफाइनेंस के जरिए हम कमजोर तबके के लोगों को करोड़ों रुपये उपलब्ध करा पाए हैं, जिससे उन्हें सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से बेहतर बनाने में मदद मिली है.
–
डीकेएम/पीएम