
Maharashtra, 19 अप्रैल . Lok Sabha में महिला आरक्षण संशोधन बिल पारित न होने और Prime Minister Narendra Modi के संबोधन पर शिवसेना नेता शायना एनसी और Mumbai की मेयर रितु तावड़े ने विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इसे महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए एक चूका हुआ अवसर बताया है, जबकि इस मुद्दे पर देशभर में Political बयानबाजी जारी है.
शिवसेना नेता शायना एनसी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “नारी शक्ति वंदन बिल इतिहास रच सकता था और इतिहास रचने के लिए Political इच्छाशक्ति और संवेदनशीलता की जरूरत होती है, जो Prime Minister ने दिखाई है, लेकिन विपक्ष ने नहीं. जब हम इस पर चर्चा करते हैं, तो हमें यह समझना चाहिए कि 1950 में संसद में सिर्फ 22 महिलाएं थीं. आज, 2026 में, 74 महिलाएं हैं, जो लगभग 13 से 14 प्रतिशत है. अगर हम हाल के आंकड़ों को देखें, तो 4,123 सीटों में से 390 महिला विधायक हैं. यह बदलाव जरूरी है क्योंकि यह हमारा हक है.”
शायना एनसी ने कहा, “Prime Minister ने संवेदनशीलता दिखाई. विपक्ष ने केवल महिला आरक्षण का विरोध किया और महिलाओं का अपमान किया. मैं विपक्ष से पूछना चाहती हूं कि जब यह एक ‘विन-विन’ (दोनों के लिए फायदेमंद) अवसर था, जिसमें 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाई जा रही थीं और हम पुरुषों से कुछ भी नहीं छीन रहे थे.”
नासिक की आईटी कंपनी मामले पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा, “Maharashtra Government जबरदस्ती धर्म परिवर्तन के सख्त खिलाफ है. नासिक में यह देखा गया है कि युवतियों को गुमराह किया जा रहा है, उनके वीडियो बनाए जा रहे हैं और बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है.”
उन्होंने कहा कि यह एक साजिश है. महायुति नेतृत्व इस साजिश से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोषियों को सख्त सजा मिले, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.
मेयर रितु तावड़े ने से बात करते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पेश किया था, जो महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण विधेयक था और जिसमें 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव था. हालांकि, कथित तौर पर कांग्रेस ने वोटिंग में समर्थन न मिलने के कारण इसे रोक दिया, जिसके चलते यह विधेयक पारित नहीं हो सका. इसके माध्यम से पूरे India की महिलाओं को यह पता चल गया है कि कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तीकरण के खिलाफ है और वह नहीं चाहती कि महिलाएं आगे बढ़ें या उन्हें उनके अधिकार मिलें.”
रितु तावड़े ने कहा, “अखिल India अचल गच्छ जैन संघ ने एक भव्य ‘पारणा’ समारोह का आयोजन किया है. यह कार्यक्रम पूज्य कविंद्र सागर सूरी जी महाराज के ‘वर्षीतप पारणा महोत्सव’ का रजत जयंती वर्ष है. यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है, और मैं एक सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कर रही हूं.”
–
एसएके/एएस