हुमायूं कबीर के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश कर रही टीएमसी: नवीन कुमार जिंदल

खड़गपुर, 19 अप्रैल . भाजपा के दिल्ली मीडिया के पूर्व प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और आम लोगों की सुरक्षा पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी हुमायूं कबीर के माध्यम से सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की कोशिश कर रही है.

नवीन कुमार जिंदल ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक राजनीति बढ़ रही है और इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस और Chief Minister ममता बनर्जी की Government को जिम्मेदार बताया. उनका कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है और अपराधियों पर लगाम नहीं लग पा रही है. मुर्शिदाबाद के हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग पलायन करने को मजबूर हुए हैं. वहां हिंदू समुदाय के लोगों पर दबाव और डर का माहौल बनाया गया, जिससे कई लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हो गए. उन्होंने इसे कश्मीर से हुए पलायन की तरह की स्थिति बताया.

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की घटनाएं भी चिंताजनक हैं और कई मामलों में उचित कार्रवाई नहीं होती. जिंदल ने कहा कि अगर समय रहते कानून व्यवस्था को मजबूत नहीं किया गया तो स्थिति और बिगड़ सकती है.

अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल को बचाने के लिए एक मजबूत Government की जरूरत है, जो निष्पक्ष रूप से काम करे और सभी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करे. उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसी Government होनी चाहिए जो किसी एक पक्ष की नहीं, बल्कि पूरे समाज की हो.

जिंदल ने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर को टीएमसी का समर्थन प्राप्त है. वह जानबूझकर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का काम कर रहे हैं और इससे राज्य का माहौल खराब हो रहा है. उन्होंने कहा कि Political फायदे के लिए इस तरह की स्थितियों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment