
Patna, 28 मार्च . BJP MP मनोज तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय हालात और देश की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते India के लिए खुले हुए हैं, जो देश के लिए एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि है.
उन्होंने Patna में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि फिलहाल केवल पांच देशों को इस मार्ग से आवाजाही की अनुमति है और India उनमें शामिल है. BJP MP ने इसे India की मजबूत विदेश नीति और शांति के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया.
मनोज तिवारी ने आम लोगों को राहत देते हुए यह भी आश्वासन दिया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें न बढ़ें, इसके लिए Government जरूरी व्यवस्था कर रही है. उन्होंने संकेत दिया कि वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद Government आम जनता पर बोझ नहीं बढ़ने देगी.
वहीं, उन्होंने असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा दिए बयान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा एक बहुत अच्छे Chief Minister हैं, लेकिन राज्य में जो असामाजिक तत्व हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.
दरअसल, Friday को हिमंता बिस्वा सरमा ने एक चुनावी रैली के दौरान तीखा बयान दिया था. उन्होंने कहा कि अगर अगले महीने होने वाले असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन फिर से सत्ता में आता है, तो उनकी Government राज्य में बांग्लादेशी ‘मिया’ समुदाय की कमर तोड़ देगी.
गौरतलब है कि असम में इस बार विधानसभा चुनाव एक ही चरण में कराया जाएगा. इसके लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा जबकि 4 मई को वोटों की गिनती के साथ ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे.
मनोज तिवारी वर्तमान में उत्तर पूर्वी दिल्ली से Lok Sabha सांसद हैं. ये दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. मनोज तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर भोजपुरी कलाकार के रूप में की थी.
–
वीकेयू/पीएम