‘एक और एक ग्यारह’ की यादों में खोए जैकी श्रॉफ, 23 साल पूरे होने का मनाया जश्न

Mumbai , 28 मार्च . Bollywood के मशहूर Actor संजय दत्त और गोविंदा जब भी किसी फिल्म में साथ में आए हैं, तो स्क्रीन पर धमाल मचा देते हैं. उनकी जोड़ी हमेशा ही दर्शकों को खूब पसंद आई है. ऐसे ही दोनों एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘एक और एक ग्यारह’ में नजर आए थे.

फिल्म में जैकी भी मेजर राम सिंह के किरदार में नजर आए थे. फिल्म में भले ही वह सहायक भूमिका में नजर आए थे, लेकिन दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी. फिल्म ने रिलीज के 23 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर Actor जैकी श्रॉफ ने पुरानी यादों को ताजा कर दिया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में फिल्म के पुराने सीन शामिल हैं.

जैकी ने लिखा, “फिल्म ‘एक और एक ग्यारह’ के 23 साल पूरे हो गए हैं.”

डेविड धवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक्शन और कॉमेडी का बेहतरीन मिश्रण थी. इसमें गोविंदा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ (मेजर राम सिंह), अमृता अरोड़ा, नंदिनी सिंह, गुलशन ग्रोवर और राजपाल यादव अहम भूमिका में थे. फिल्म को सुभाष घई के बैनर मुक्ता आर्ट्स के जरिए रिलीज किया गया था.

यह फिल्म अपनी कॉमेडी और सितारों की जुगलबंदी के लिए जानी जाती है, जो मुसीबत में फंसकर एक खतरनाक अपराधी कोबरा (आशीष विद्यार्थी) से बदला लेने की कसम खाते हैं.

फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के सबसे हिट गानों में ‘ओ दुश्मना’ (सोनू निगम, सौम्या राव), ‘बेईमान मोहब्बत’ (शंकर महादेवन, केके), ‘मेन जोगिया’ और शीर्षक गीत ‘एक और एक ग्यारह’ शामिल हैं. ये गाने अपनी मस्ती और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं.

अगर किसी ने फिल्म एक और ग्यारह देखी है, तो उन्हें इसका लोकप्रिय गीत ‘एक और एक ग्यारह’ जरूर याद होगा. यह गाना और गानों के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय रहा था. वहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी.

फिल्म की कहानी तारा (गोविंदा) और सितारा (संजय दत्त) के इर्द-गिर्द घूमती है. यह दो ठगों की एक जोड़ी है, जो गलती से कोबरा (आशीष विद्यार्थी) नामक अपराधी को Police के हवाले कर देते हैं, जिससे कॉमेडी और एक्शन की शुरुआत होती है.

एनएस/पीएम

Leave a Comment