
OnePlus 15T में बड़ा बैटरी और परिस्कोप कैमरा होगा, कंपनी ने किया आधिकारिक पुष्टि
OnePlus ने चीन में अपने आगामी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन, OnePlus 15T का टीजर जारी करना शुरू कर दिया है. OnePlus चीन के प्रेसिडेंट Li Jie ने एक नए Weibo पोस्ट में पुष्टि की है कि इस डिवाइस में इमेजिंग सिस्टम समेत कई महत्वपूर्ण अपग्रेड्स होंगे. आइए जानते हैं OnePlus के इस अधिकारी ने क्या जानकारी साझा की.
OnePlus 15T: कंपनी ने प्रमुख अपग्रेड्स की जानकारी दी
Li Jie ने बताया कि OnePlus 15T में नया LUMO परिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जो हार्डवेयर और इमेज प्रोसेसिंग दोनों में खास सुधार लेकर आएगा. कंपनी का दावा है कि दूर के ऑब्जेक्ट्स की क्लैरिटी में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी, साथ ही पोर्ट्रेट मोड में गहराई और वातावरण बेहतर होगा.
रिपोर्ट्स के अनुसार, हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का परिस्कोप कैमरा हो सकता है, जो 85mm फोकल लेंथ के बराबर 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ F2.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट देगा. कैमरा सैंपल्स भी सामने आए हैं, जो फोन के परिस्कोप कैमरे की क्षमताओं को दर्शाते हैं.
Li Jie ने यह भी कहा कि बैटरी क्षमता, कूलिंग सिस्टम और परिस्कोप कैमरा सिस्टम में काफी सुधार हुआ है, लेकिन डिवाइस की मोटाई और कैमरा बम्प को नियंत्रित रखा गया है. फोन हाथ में अभी भी पतला और हल्का महसूस होता है.
रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि OnePlus 15T में लगभग 7,000 से 7,500mAh की बड़ी बैटरी होगी. इसकी मोटाई लगभग 8.5mm और वजन करीब 194 ग्राम होगा.
OnePlus 15T की संभावित स्पेसिफिकेशन्स (रिपोर्ट आधारित)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15T में 6.32 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED स्क्रीन होगा, जिसमें अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद होगा. डिवाइस 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.
इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होगा, जो 16GB LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आएगा. साथ ही, एक समर्पित P3 डिस्प्ले चिप और उन्नत गेमिंग इंजन भी होगा ताकि प्रदर्शन लगातार बेहतर बना रहे.
रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony IMX906 या 200 मेगापिक्सल Samsung HP5 प्राइमरी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल Samsung JN5 परिस्कोप टेलीफोटो लेंस हो सकता है, लेकिन कोई अल्ट्रा-वाइड सेंसर नहीं होगा. फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा. अन्य फीचर्स में Plus Key, ColorOS 16 आधारित Android 16 और IP68/69 रेटिंग शामिल होगी, जो डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस को सुनिश्चित करेगी. फोन तीन रंगों में उपलब्ध होगा: Relaxing Matcha, Healing White Chocolate, और Pure Cocoa.