पीएम मेलोनी पर ट्रंप की नई टिप्पणी, बोले- नाटो पर खरबों खर्च करने के बाद भी ईरान के परमाणु खतरे पर इटली साथ नहीं

वाशिंगटन, 22 जून . अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं. फिलहाल, उन्होंने इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी को लेकर जो टिप्पणी की, उसकी खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, अमेरिकी President को पीएम मेलोनी समेत इटली के कई अन्य नेताओं ने भी करारा जवाब दिया. इसके बाद अब ट्रंप ने इटली को घेरते हुए कहा कि नाटो पर खरबों डॉलर खर्च करने के बाद भी इटली और पीएम मेलोनी ईरान और उससे जुड़े गंभीर परमाणु खतरे के मुद्दे पर शामिल होने के बारे में सोचने तक को तैयार नहीं हैं.
अमेरिकी President ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, “नाटो पर खरबों डॉलर खर्च करने के बाद भी इटली और उसकी Prime Minister इस्लामिक गणराज्य ईरान और उससे जुड़े गंभीर परमाणु खतरे के मुद्दे पर शामिल होने के बारे में सोचने तक को तैयार नहीं हैं. दशकों से हम उनकी रक्षा करते आए हैं, लेकिन जब हमारी और दुनिया की सुरक्षा की बात आती है, तो वे हमारे साथ खड़े नजर नहीं आते. यह अच्छी बात नहीं है!”
दरअसल, जी7 से लौटने के बाद अमेरिकी President ने पीएम मोदी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसके बाद बवाल मच गया. ट्रंप ने दावा किया कि जी-7 शिखर सम्मेलन में मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए ‘गिड़गिड़ाकर मिन्नत’ की. ट्रंप के इस बयान के बाद इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि न तो मैं और न ही इटली कभी गिड़गिड़ाते हैं.
अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि हाल ही में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए ‘गिड़गिड़ाकर अनुरोध किया था.’
इस बयान पर नाराजगी जताते हुए जॉर्जिया मेलोनी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं और इटली कभी किसी के आगे गिड़गिड़ाते नहीं हैं.”
मेलोनी ने कहा कि President ट्रंप की बातें पूरी तरह काल्पनिक हैं. हमें समझ नहीं आता कि अमेरिका के President ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं, खासकर अपने सहयोगी देशों के साथ. हम चाहेंगे कि वे पश्चिमी देशों के दुश्मनों के प्रति भी उतनी ही सख्ती दिखाएं.
मेलोनी ने कहा कि Political विचार चाहे जो भी हों, अमेरिका के President को किसी करीबी यूरोपीय सहयोगी देश के लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए नेता का सार्वजनिक रूप से मजाक उड़ाने या उनका अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है.
–
केके/पीएम


