दिल्‍ली सरकार का एक साल हर मोर्चे पर रहा विफल: मनीष सिसोदिया

New Delhi, 20 फरवरी . आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की भाजपा Government के एक साल के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए उसे हर मोर्चे पर विफल बताया है. आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि Government का एक साल “दिल्लीवालों के साथ फर्जीवाड़े” का रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि Chief Minister रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली Government ने महिलाओं, युवाओं, मध्यम वर्ग, गरीबों और Governmentी सेवाओं के साथ धोखा किया है.

इस दौरान दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और विधायक कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे. इस दौरान ‘एक साल, दिल्ली बेहाल, याद आ रहे केजरीवाल’ पोस्टर भी जारी किया गया. सिसोदिया ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की गारंटी दी थी. 8 मार्च 2025 से भुगतान शुरू होने का दावा किया गया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी महिलाओं के खातों में राशि नहीं पहुंची.

उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार दिल्ली ने ऐतिहासिक रूप से खराब वायु गुणवत्ता झेली. Government ने एक्यूआई डेटा में हेरफेर करने के लिए निगरानी केंद्रों को स्थानांतरित किया और उनके आसपास पानी का छिड़काव कराया. यमुना सफाई के दावे पर भी उन्होंने कहा कि “नकली यमुना” दिखाकर जनता को भ्रमित किया गया.

सिसोदिया ने कहा कि भाजपा Government के आते ही निजी स्कूलों ने 30 से 80 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी, लेकिन Government ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की. Governmentी स्कूलों का बजट घटाया गया और ‘स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस’ जैसी परियोजनाओं को बंद कर दिया गया.

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल के समय शुरू किए गए ‘हैप्पीनेस करिकुलम’ और ‘एंटरप्रेन्योरशिप करिकुलम’ को भी बंद कर दिया गया है.

आप नेता के मुताबिक, एक लाख से अधिक अस्थायी कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया. बस मार्शलों को पक्का करने के वादे के बावजूद हजारों को बेरोजगार कर दिया गया. मोहल्ला क्लीनिक बंद होने और अस्पतालों में मुफ्त दवाइयों व टेस्ट की सुविधा ठप होने का भी आरोप लगाया गया.

सिसोदिया ने कहा कि “जहां झुग्गी वहीं मकान” के वादे के उलट Government ने झुग्गियां हटाने का अभियान चलाया. करीब 8 लाख राशन कार्ड रद्द किए गए और विधवाओं व बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी गई.

उन्होंने दावा किया कि जनवरी के पहले 15 दिनों में 800 लोग लापता हुए और 24 घंटे में कई हत्याएं हुईं. सड़कों पर गड्ढे, सीवर ओवरफ्लो और कूड़े के पहाड़ कम न होने को भी उन्होंने Government की विफलता बताया. सिसोदिया ने कहा कि वर्तमान Government का एक साल “दिल्ली को बेहाल” कर गया है और जनता को फिर से अरविंद केजरीवाल की याद आ रही है.

पीकेटी/एएसएच

Leave a Comment