मध्य प्रदेश में ट्रांसफर की अवधि में एक दिन की बढ़ोतरी

Bhopal , 16 जून . Madhya Pradesh में कर्मचारियों- अधिकारियों के ट्रांसफर के लिए तय की गई अवधि में मोहन कैबिनेट ने एक दिन की वृद्धि कर दी है. अब ट्रांसफर की प्रक्रिया Tuesday 16 जून की रात 12 बजे तक पूरी हो सकेगी.

दरअसल राज्य में तबादला नीति के तहत 1 जून से 15 जून तक तबादलों की समय सीमा तय की गई थी मगर कई विभाग जिनमे कर्मचारी अधिक हैं उनके तबादला आवेदन आदि कंप्यूटर पर अपलोड नहीं हो पाए हैं ऐसी बात सामने आई है.

राज्य Government के मंत्री चेतन कश्यप ने Chief Minister मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में होने वाले तबादलों की अवधि में एक दिन की बढ़ोतरी की गई है और अब Tuesday 16 जून की रात 12 से पहले तक आवेदन को जमा किया जा सकेगा.

तबादला अवधि की समय सीमा में की गई बढ़ोतरी की चर्चा करते हुए मंत्री काश्यप ने बताया कि कुछ विभाग ऐसे हैं जिनमें अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है और उनके आवेदन अपलोड नहीं हो पाए हैं लिहाजा तबादला अवधि की सीमा में बढ़ोतरी की गई है.

इंदौर की मेट्रो रेल परियोजना की चर्चा करते हुए मंत्री कश्यप ने बताया कि इंदौर की मेट्रो परियोजना में स्थानीय जरूरत और जन प्रतिनिधियों के सुझाव के आधार पर कई बदलाव किए हैं, जिससे लागत में बढ़ोतरी हुई है.कैबिनेट ने लगभग 5400 करोड़ की अतिरिक्त राशि मंजूर कर दी है. अब इंदौर की मेट्रो 31 किलोमीटर की हो गई है और 2030- 31 तक पूरी तरह परिचालन में आ जाएगी.

एसएनपी/डीकेपी

Leave a Comment