
Patna, 16 जून . बिहार की राजधानी Patna के दो कोचिंग संस्थानों खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच शुरू हुए विवाद के बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में मौत के बाद इस मामले को लेकर बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है.
इस बीच, Union Minister चिराग पासवान ने भी कहा कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ियां तो हुई हैं और उसकी जांच होनी चाहिए. Union Minister और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख ने मीडिया से बातचीत में इस मामले को लेकर कहा कि जांच हो भी रही है और जांच होनी भी चाहिए. सत्य सबके सामने आना चाहिए. कहा कौन दोषी है? किस वजह से ये घटनाचक्र घटा, वह जरूर सबके सामने आना चाहिए.
उन्होंने शिक्षा को माफिया जैसे शब्दों को जोड़ने से इन्कार करते हुए कहा कि “मैं माफिया जैसा शब्द शिक्षा के साथ नहीं जोड़ना चाहूंगा. पर हां, कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ियां तो हुई हैं, जिसकी वजह से स्थिति असहज हुई है. बच्चों के भविष्य से जुड़ा विषय है. जरूर जांच होकर इसका समाधान निकलना चाहिए.”
रौशन आनंद के भाई प्रिंस आनंद की नेपाल में हुई मौत को लेकर उन्होंने कहा कि क्या कारण रहा, जिस वजह से उनका निधन हुआ. मैं इन तमाम बिंदुओं को मद्देनजर रखते हुए, किसी के साथ कोई अन्याय न हो, इस बात का ध्यान जरूर हमारी Government रखेगी. सभी मामलों की जांच होनी चाहिए. राजनीति से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.
पार्टी के यूपी प्रभारी अरुण भारती निरंतरता में संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं. बिहार से हमारे विधायक, नेता, सांसद अलग-अलग जिलों में जाकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं. उन्होंने आगे कहा कि अभी शुरुआती दौर है. कुछ समय गुजरेगा तो मैं भी वहां जाऊंगा और उसके बाद चुनावी दृष्टि से क्या स्वरूप बैठता है, उसके बाद फैसले लिए जाएंगे.
–
एमएनपी/डीकेपी