बंगाल चुनाव: डीजीपी सहित अन्य अधिकारियों को हटाए जाने पर बोले सुवेंदु अधिकारी, ‘थानेदारों को भी बदलना चाहिए’

कोलकाता, 16 मार्च . पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग की ओर से डीजीपी, कोलकाता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अन्य शीर्ष अधिकारियों को हटाए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि थानेदारों को भी बदलना चाहिए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग से उम्मीद है कि पिछले चुनावों के अनुभव को ध्यान में रखते हुए अच्छे तरीके से चुनाव कराए.

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पहले Police और प्रशासन को न्यूट्रल कर लीजिए. चुनाव की घोषणा हुए अभी 24 घंटे नहीं बीते हैं, उससे पहले ही डीजीपी, सीपी कोलकाता सहित कई अधिकारियों को तबादला कर दिया गया. उम्मीदवारों की घोषणा पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि नामांकन होने से पहले भाजपा उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सारी प्रक्रिया पूरी कर लेगी. उन्होंने टीएमसी प्रमुख और Chief Minister ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ड्रामा कर रही हैं.

चुनाव आयोग ने Monday को एक और बड़ा कदम उठाते हुए बंगाल Government से उन Police अधिकारियों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जिनके ट्रांसफर के आदेश अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख (28 फरवरी) के बाद जारी किए गए थे. राज्य Government को भेजे गए एक पत्र में चुनाव आयोग ने उन Police अधिकारियों का विवरण भी मांगा है जिनके अधिकार क्षेत्र में 2021 के विधानसभा चुनाव और 2024 के Lok Sabha चुनाव में इलेक्शन संबंधी हिंसा की घटनाएं घटी थीं.

बता दें कि एक दिन पहले Sunday को चुनाव आयोग ने बंगाल सहित बाकी राज्यों के चुनाव की तारीखों का एलान किया. इस बार बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा. 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में सात से आठ चरणों में वोटिंग हुई थी.

एसडी/डीकेपी

Leave a Comment