
नई दिल्ली, 16 मार्च . Union Minister हरदीप पुरी की बेटी हिमायनी पुरी ने दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है. उन्होंने मुकदमा दायर कर जेफरी एपस्टीन से जोड़ने वाले ऑनलाइन समाचार रिपोर्ट्स, पोस्ट्स, वीडियो और अन्य सामग्री को हटाने की मांग की है. हिमायनी पुरी ने हर्जाने के तौर पर 10 करोड़ रुपए की मांग की. दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई Tuesday यानी 17 मार्च को कर सकता है.
हिमायनी पुरी ने याचिका में कहा है कि इंटरनेट पर प्रसारित कई पोस्ट और रिपोर्ट्स में यह गलत दावा किया गया है कि उनका जेफरी एपस्टीन या उसकी आपराधिक गतिविधियों से किसी प्रकार का वित्तीय या नेटवर्क संबंध रहा है.
उन्होंने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि ऐसी सामग्री उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रही है. याचिका में कहा गया है कि इस तरह की झूठी जानकारी के प्रसार से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और इससे समाज में उनकी छवि प्रभावित हुई है.
याचिका में हिमायनी पुरी ने हर्जाने के रूप में 10 करोड़ रुपए की मांग की है. उन्होंने अदालत से यह भी आग्रह किया है कि संबंधित पक्षों को भविष्य में इस तरह के आरोपों को दोहराने या प्रकाशित करने से रोका जाए.
हिमायनी पुरी ने कई social media कंपनियों और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ स्थायी निषेधाज्ञा की भी मांग की है. याचिका में दुनिया भर के विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर प्रकाशित उन सभी पोस्ट, लेखों और वीडियो को हटाने के निर्देश देने की अपील की गई है, जिनमें उनका नाम एपस्टीन से जोड़ा गया है.
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में जल्द सुनवाई हो सकती है और अदालत इस पर Tuesday यानी 17 मार्च को सुनवाई कर सकती है. मामले की सुनवाई के दौरान यह तय किया जाएगा कि संबंधित डिजिटल सामग्री को हटाने और आगे के प्रसार पर रोक लगाने के संबंध में क्या निर्देश जारी किए जाएं.
–
एएसएच/एबीएम