2014 के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने खुद तोड़ा था ‘प्रधानमंत्री’ का सुरक्षा प्रोटोकॉल, ‘मोदी स्टोरी’ ने जारी की वीडियो

New Delhi, 15 अगस्त . पीएम मोदी ने अपने पहले स्वतंत्रता दिवस संबोधन के दौरान Prime Minister को मिलने वाली सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरी तरह से तोड़ दिया था. एक पुराने वीडियो में India Government के पूर्व रक्षा सचिव आरके माथुर ने इस घटना का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि कैसे पीएम मोदी ने बुलेटप्रूफ शीशे को हटवाकर सीधे जनता से बात करने का फैसला लिया.

social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मोदी स्टोरी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में इस पूरे किस्से को ‘एक निडर नेता का जनता को प्राथमिकता देने का उदाहरण’ बताया गया है.

मोदी स्टोरी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में आरके माथुर बताते हैं कि 2014 में यह पीएम मोदी का पहला 15 अगस्त था. संबोधन से पहले वह और इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर Prime Minister को ब्रीफिंग देने गए थे.

पीएम मोदी के साथ बातचीत के दौरान उन्हें बताया गया कि Prime Minister के सामने सुरक्षा कारणों से बुलेटप्रूफ ग्लास का बैरियर लगा रहता है.

आरके माथुर ने कहा, “हमारी तरफ से यह सिक्योरिटी का प्रश्न था. आप जानते हैं वहां से सीधा सामने चांदनी चौक नजर आता है. जहां पर बहुत सारी बिल्डिंग है. इसलिए सुरक्षा कारणों से मेरी सलाह थी कि आप एक बार फिर से विचार कर लें.”

इस पर Prime Minister का जवाब साफ था. माथुर ने बताया, “हमारे बोलने के बाद Prime Minister का रिएक्शन सिर्फ इतना था कि यह नहीं होगा तो मैं नहीं बोलूंगा?”

पीएम मोदी के इस फैसले के बाद अधिकारियों का रुख बदल गया. आरके माथुर ने कहा, “उसके साथ ही मेरा और डायरेक्टर का निर्णय चेंज हो गया कि ये बुलेटप्रूफ ग्लास वहां पर नहीं रहेगा.”

सुरक्षा एजेंसियों ने आखिरी समय पर यह बैरियर हटवा दिया. माथुर के मुताबिक, “यह बुलेटप्रूफ ग्लास भी 14-15 अगस्त की देर रात को हटाया गया.”

इसके बाद Prime Minister लाल किले की प्राचीर से बिना किसी बैरियर के देश को संबोधित करने पहुंचे. यह घटना Prime Minister के ‘जनता से सीधे जुड़ाव’ के तौर पर आज भी याद की जाती है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment