वीरभद्र सिंह की जयंती: प्रतिभा सिंह बोलीं- उनके सपनों को साकार करने का संकल्प

शिमला, 23 जून . Himachal Pradesh कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पूर्व Chief Minister एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उनकी जनसेवा और पार्टी निर्माण की विरासत को अपनाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए.

प्रतिभा सिंह ने से बातचीत में कहा कि वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल के निर्माता के रूप में जाना जाता है. प्रदेश के लोग उनके कार्यों को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करते हैं. लोगों के मुंह से हमने बार-बार यह सुना है कि उनके जैसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा. उन्होंने Himachal Pradesh के लिए जो कार्य किए, उन्हें लोग आज भी याद करते हैं.

उन्होंने कहा कि सभी की यह कोशिश होनी चाहिए कि वीरभद्र सिंह के सपनों को साकार रखा जाए और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाया जाए. हम प्रयास करेंगे कि उनके कार्यों को आगे बढ़ाएं. आज हिमाचल की जनता ने पूर्व Chief Minister वीरभद्र सिंह को श्रद्धा के साथ याद किया है. लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

कांग्रेस के प्रति वीरभद्र सिंह के समर्पण को याद करते हुए प्रतिभा सिंह ने एक पुराने दौर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आया था जब हिमाचल कांग्रेस को अपना कार्यालय खाली करना पड़ा था. उस कठिन दौर में वीरभद्र सिंह ने अपने घर से कांग्रेस की गतिविधियों को संचालित किया था. वो राजा साहब ही थे जिन्होंने अपने घर से कांग्रेस को चलाया और कांग्रेस को दोबारा मजबूत करने के लिए जो कदम उठाए, उन्हें लोग आज भी याद करते हैं. राजा साहब ने कांग्रेस को अपने घर से जीवित रखा था. कांग्रेस के प्रति उनका जो लगाव था, वह हमेशा चाहते थे कि कांग्रेस और मजबूत हो तथा ज्यादा से ज्यादा लोग कांग्रेस से जुड़ें.

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को वीरभद्र सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को आगे आना होगा और सामूहिक प्रयास करने होंगे.

वहीं, Himachal Pradesh के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें प्रदेश और कांग्रेस का बड़ा नेता बताया. उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह छह बार Chief Minister रहे और प्रदेश के विकास में उनका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

Chief Minister सुक्खू ने कहा कि वे कांग्रेस के बड़े नेता थे, छह बार Chief Minister रहे और हिमाचल के विकास में उनका अहम योगदान है. हमारा उद्देश्य है कि हम उनसे प्रेरणा लेकर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाएं. उन्होंने Himachal Pradesh की जनता से भी आग्रह किया कि वे वीरभद्र सिंह के योगदान को याद रखते हुए प्रदेश के विकास में सहयोग दें और उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा लें.

पीएसके

Leave a Comment