रास लाफान हादसे में 12 भारतीयों की मौत, परिजनों के संपर्क में हम : विदेश मंत्रालय

New Delhi, 23 जून . कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी गैस संयंत्र में हुए धमाके ने 12 भारतीय नागरिकों की जान ले ली. India ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से पार्थिव शरीर को India लाने का प्रयास किया जा रहा है.

Tuesday को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “12 भारतीय नागरिकों की मौत बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. इस हादसे में कई अन्य देशों के लोगों की भी मौत हुई, लेकिन रास लाफान में हुए धमाके में हमारे देश के 12 लोगों की जान चली गई. कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं.”

उन्होंने इस हादसे में घायल हुए लोगों का जिक्र करते हुए आगे बताया, “अलग-अलग देशों के लगभग 66 लोग घायल हुए हैं. हमें ठीक-ठीक नहीं पता कि उनमें से कितने भारतीय नागरिक हैं, लेकिन घायल हुए सभी लोग सुरक्षित हैं. हम पार्थिव शरीर की पहचान करने और उन्हें India लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों से बात कर रहे हैं. साथ ही हम इस बेहद दुखद घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के संपर्क में भी हैं.”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रास लाफान में हुए विस्फोट में भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर से अत्यंत दुखी हूं.”

कतर एनर्जी के अनुसार, इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें भारतीय और Pakistanी नागरिक शामिल हैं, जबकि घायलों में कतर, भारत, Pakistan, बांग्लादेश, केन्या, घाना, तंजानिया, नाइजीरिया और नेपाल के नागरिक शामिल हैं.

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह घटना एक तकनीकी खराबी के कारण हुई एक औद्योगिक दुर्घटना थी.

कतर के गृह मंत्रालय ने भी कहा कि प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि यह विस्फोट संचालन के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ. मंत्रालय ने यह भी पुष्टि की कि किसी भी प्रकार का गैस रिसाव नहीं हुआ है जो आसपास के क्षेत्र के लिए खतरा पैदा करे.

अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और फिलहाल आगे की जांच जारी है.

केआर/

Leave a Comment