Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

कर्नाटक और केरल के स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

कर्नाटक और केरल के स्थापना दिवस पर Union Minister मनोहर लाल समेत अन्य नेताओं ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

New Delhi, 1 नवंबर . कर्नाटक और केरल के स्थापना दिवस पर Union Minister मनोहर लाल, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता, कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है.

Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा, “समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली ऐतिहासिक परंपराओं की धरोहर आंध्र प्रदेश, प्राचीन स्थापत्य कला, समृद्ध इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण कर्नाटक, अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान एवं अनुपम प्राकृतिक संपदा के लिए प्रसिद्ध केरल के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “कन्नड़ राज्योत्सव पर कर्नाटक के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं! शुभकामनाएं! विजयनगर की गौरवशाली विरासत और कन्नड़ साहित्य की शाश्वत सुंदरता से लेकर प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व तक, कर्नाटक विरासत और आधुनिकता का एक बेहतरीन संगम है. कर्नाटक समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूता रहे और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देता रहे.”

एक अन्य पोस्ट में रेखा गुप्ता ने कहा, “इस विशेष अवसर पर केरल के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं! शांत बैकवाटर्स और हरे-भरे नज़ारों से लेकर, समृद्ध मलयालम साहित्यिक विरासत, सदियों पुरानी परंपराओं और आपसी एकजुटता की भावना तक, केरल सचमुच ‘ईश्वर का अपना देश’ (गॉड्स ओन कंट्री) है. केरल शांति, समृद्धि और प्रगति के साथ निरंतर फलता-फूलता रहे.”

उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “महाबली श्री हनुमान जी की पावन जन्मस्थली, ज्ञान-परंपरा, कला-साधना और सांस्कृतिक वैभव से समृद्ध कर्नाटक राज्य के स्थापना दिवस की सभी कर्नाटक वासियों को हार्दिक बधाई. पराक्रम, पुरुषार्थ एवं संस्कारों की यह पुण्यभूमि विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे तथा यहां का जन-जन सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो, अंजनीनंदन जी से यही प्रार्थना है.”

सीएम योगी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की पावन जन्मस्थली, अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य एवं सनातन आध्यात्मिक चेतना से समृद्ध, ‘ईश्वर का अपना देश’ केरलम राज्य के स्थापना दिवस की केरलम वासियों को हार्दिक बधाई. समृद्ध लोक-परंपराओं एवं गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से सुशोभित यह प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर हो, भगवान श्री पद्मनाभस्वामी से यही मंगलकामना है.”

कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, “सभी को कर्नाटक राज्योत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं! कन्नड़ सिर्फ एक भाषा नहीं है; यह हमारी सांस और हमारी संस्कृति है. कावेरी से लेकर गोदावरी तक फैली हमारी भूमि की परंपराओं को सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. हमारी भूमि और भाषा की महिमा पूरी दुनिया में चमकती रहे. कन्नड़ की धरती पर जन्म लेना हमारे लिए सचमुच सौभाग्य की बात है. सिरी कन्नड की जय हो, सिरी कन्नड अमर रहे!”

केरल के Governor ओम माथुर ने एक्स पर लिखा, “मेरे प्रिय केरलवासियों, आधुनिक केरल की इस 70 वर्ष की यात्रा में सहभागी रहे सभी महानुभावों को याद करते हुए मैं राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं. अरब सागर के तट पर बसा यह सुंदर प्रदेश जहाँ हरी भरी पर्वतमालाएं, शांत अप्रवाही जल, नारियल के झूमते वन और सुनहरे सागर तट, सच में यह भगवान का स्वयं का देश है. हमारी शिक्षा, मानव विकास एवं सामाजिक सौहार्द प्रदेश की असली पूंजी है जिस पर गर्व करना हर केरलमवासी का अधिकार है. पुनः सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं.”

उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, “गॉड्स ओन कंट्री के नाम से विख्यात आदि शंकराचार्य जी की पावन जन्मभूमि केरलम तथा कावेरी की पावन धारा एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सुशोभित कर्नाटक के राज्य स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के समस्त निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर से कामना है कि कर्नाटक एवं केरल निरंतर विकास, समृद्धि और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करें तथा राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान देते रहें.”

–

ओपी/एएस

Share