शादी की 55वीं सालगिरह पर राकेश रोशन ने साथ निभाने के लिए पत्नी पर लुटाया प्यार

Mumbai , 22 अप्रैल . Bollywood के दिग्गज Actor राकेश रोशन Wednesday को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं. इस खास अवसर पर उन्होंने पत्नी पिंकी रोशन के लिए social media पर खास नोट लिखा.

Actor ने अपने इंस्टाग्राम पर पिंकी के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं. ये तस्वीरें पेरिस की हैं, जहां पर दोनों अपनी शादी की सालगिरह मनाते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में दोनों के बीच खास बॉन्ड देखने को मिल रहा है. इस पोस्ट के जरिए राकेश ने बताया कि शादी के इन पांच दशकों का सफर आसान नहीं था. उन्होंने लिखा, “हमने अपनी शादी के 55 साल संघर्ष करते हुए बिताए हैं और आज भी हम एफिल टावर से भी ज्यादा मजबूती से एक दूसरे के साथ खड़े हैं. हमें शादी की सालगिरह मुबारक.”

राकेश की यह पोस्ट सभी को काफी पसंद आई. उनके बेटे और Actor ऋतिक रोशन समेत कई फिल्मी सितारों ने इस जोड़े को शुभकामनाएं दीं. फैंस ने उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें ‘पावर कपल’ बताया. ऋतिक ने लिखा, “मेरी दिल की धड़कनें.” रजत बेदी ने लिखा, “आप दोनों को सालगिरह की अनंत बधाई.”

राकेश और पिंकी रोशन की यह जोड़ी आज की पीढ़ी के लिए एक मिसाल है. फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध के बीच 55 सालों तक साथ निभाना उनके अटूट विश्वास और समर्पण को दर्शाता है.

राकेश और पिंकी की लव स्टोरी काफी कमाल की है. भले ही पिंकी बड़े पर्दे पर कभी नहीं आईं लेकिन वह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जो सिनेमा में योगदान देता आ रहा था. दरअसल, पिंकी के पिता डायरेक्टर जेआर ओम प्रकाश थे और वे अपनी बेटी के साथ अक्सर रोशन फैमिली के घर जाया करते थे.

ऋतिक के पापा राकेश और मां पिंकी की पहली मुलाकात इन दोनों के पिता की वजह से हुई थी. राकेश ने 1967 में अपने पिता की मौत के बाद एक सहायक निर्देशक के रूप में काम करना शुरू किया. ये उसी समय की बात है जब पिंकी का परिवार उनके लिए परफेक्ट मैच की तलाश कर रहा था. पिंकी के पिता ने राकेश को उनका दूल्हा बनाने का फैसला किया. इसके बाद राकेश ने 1969-1970 में पिंकी से शादी कर ली. पिंकी ने 1972 में एक बेटी सुनैना रोशन और 1974 में बेटे ऋतिक रोशन को जन्म दिया.

एनएस/पीएम

Leave a Comment