असम और पश्चिम बंगाल में लगेगी डबल सेंचुरी: सीएम सरमा

कालना, 22 अप्रैल . पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा लगातार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी प्रचार को धार दे रहे हैं. उनकी चुनावी जनसभाओं में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इस बीच सीएम सरमा ने Wednesday को दावा किया कि बंगाल भाजपा जीत रही है और अगली Government पीएम मोदी के नेतृत्व में बननी तय है.

पश्चिम बंगाल के कालना में असम के Chief Minister हिमंता बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो माहौल मैंने बंगाल और असम में लोगों के बीच देखा है, मुझे लगता है कि हम असम में 100 सीटें और बंगाल में 200 सीटें जीतेंगे.

सीएम सरमा ने बंगाल के वोटरों से अपील करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इस बार कोई भी गुंडा कुछ भी करने की हिम्मत नहीं करेगा. इस बार कोई भी कुछ नहीं कर पाएगा. लोग आसानी से वोट डाल सकेंगे.

उन्होंने कहा कि किसी भी वोटर को डरने की कोई जरूरत नहीं है. आजादी से और खुले दिल से वोट दें. जिसे चाहें, उसे वोट दें. डरें नहीं, कुछ नहीं होगा. मैं आप सबके साथ हूं.

कालना में हुई चुनावी सभा में लोगों के जनसमर्थन पर सीएम सरमा ने कहा कि कालना में इतने अच्छे स्वागत के लिए जनता का धन्यवाद.

टीएमसी के बुरे शासन और बंगाल की बदहाली के दिन जल्द ही खत्म होने वाले हैं, यह मेरा वादा है.

सीएम सरमा ने कहा कि खड़गे का बयान कांग्रेस के नैतिक मूल्यों और सार्वजनिक संवाद के प्रति सम्मान के पूरी तरह से पतन को दर्शाता है. यह वही मानसिकता है जिसने कभी हमारे राष्ट्र के एक महान प्रतीक, India रत्न डॉ. भूपेन हजारिका का अपमान किया था.

पूर्वोत्तर में स्थायी शांति लाने से लेकर पूरे India में सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने तक, पीएम मोदी के नेतृत्व ने राष्ट्र को पूरी तरह से बदल दिया है. ऐसी अपमानजनक टिप्पणियां न केवल Prime Minister पर हमला हैं, बल्कि हर भारतीय का अपमान भी हैं. राष्ट्र यह सब देख रहा है, और वह इसका निर्णायक जवाब देगा.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment