
New Delhi, 22 मार्च . बिहार दिवस के अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने से कहा कि आज बिहार में और देश-विदेश के विभिन्न स्थानों पर बिहार स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. एनडीए Government के सत्ता में आने के समय से ही हमने बिहार का स्थापना दिवस मनाना शुरू कर दिया था. आज यह उत्सव न केवल राज्य की राजधानी में बल्कि बिहार के हर जिले में और देश-विदेश में जहां भी बिहार की इकाइयां हैं, वहां मनाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि बिहार दिवस पूरे राज्य में उत्साह और उल्लास के साथ मानाया जा रहा है. विकसित राज्यों की श्रेणी में बिहार जल्द ही पहुंचने वाला है. बिहार की आर्थिक विकास दर हो या बिहार की आधारभूत संरचना हो या बिहार का स्वास्थ्य और शिक्षा हो, आज बिहार कहां से कहां पहुंच गया है. आज हम अपनी समृद्धशाली विरासत को याद कर रहे हैं.
उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब Government की वर्तमान स्थिति स्थिति चिंताजनक है. अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल में पूरी दिल्ली में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ. आज पंजाब में ड्रग नेटवर्क सक्रिय हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है और अरविंद केजरीवाल किसी भी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रहे हैं.
एलपीजी को लेकर संजय सरावगी ने कहा कि इस समय असाधारण स्थिति है. ईरान, इजरायल और अमेरिका में संघर्ष जारी है. गैस और तेल की आपूर्ति करने वाले कई अन्य देश भी इसमें शामिल हैं. इसके बावजूद Prime Minister Narendra Modi के वैश्विक संबंधों और व्यक्तिगत संपर्कों के कारण, बिहार सहित पूरे देश में गैस और तेल की आपूर्ति इन विशेष परिस्थितियों में काफी हद तक स्थिर बनी हुई है.
बिहार के अगले Chief Minister को लेकर से संजय सरावगी ने कहा कि अभी नीतीश कुमार बिहार के Chief Minister हैं. वे राज्यसभा जा रहे हैं. जल्द ही सभी वरीय नेता, केंद्रीय नेतृत्व और नीतीश कुमार बैठकर तय करेंगे कि आगे क्या फैसला किया जाएगा.
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुलाकात की. इस दौरान बिहार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई.
–
एसडी/पीएम