भूपेंद्र पटेल के जन्मदिन पर राजनाथ बोले- ‘वे गुजरात को दे रहे विकास की नई गति’, अमित शाह ने भी दी शुभकामनाएं

New Delhi, 15 जुलाई . Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल के जन्मदिन पर देशभर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं संदेश मिल रहे हैं. इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. एक प्रगतिशील सोच के साथ वे Gujarat के विकास को गति देने और सुशासन की भावना को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लोगों की सेवा में उनके लंबे और समर्पित कार्यकाल की कामना करता हूं.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट किया, “Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी जी के मार्गदर्शन में आप Gujarat की विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. भगवान सोमनाथ महादेव आपको उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें, यह कामना है.”

नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखा, “Gujarat के यशस्वी और लोकप्रिय Chief Minister भूपेंद्रभाई पटेल को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें.”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पोस्ट किया, “Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करता हूं.”

इससे पहले, Prime Minister मोदी ने Chief Minister भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने भूपेंद्र पटेल की प्रशंसा करते हुए कहा, “वे Gujarat को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में सबसे आगे हैं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”

Chief Minister ने प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “Prime Minister जी, आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत आभार. आपकी दूरदर्शी और प्रेरणादायक लीडरशिप में, Gujarat ‘विकसित India @2047’ के विजन को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है.”

Chief Minister ने पोस्ट में आगे लिखा, “आपके दिखाए रास्ते पर चलते हुए और समाज के वंचित व पिछड़े वर्गों के कल्याण को केंद्र में रखकर, मैं और ‘टीम Gujarat’ राज्य के सर्वांगीण और समावेशी विकास के लिए पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ लगातार प्रयास कर रहे हैं. आपका अटूट स्नेह, आशीर्वाद और बहुमूल्य मार्गदर्शन हमारे लिए ऊर्जा और प्रेरणा का एक कभी न खत्म होने वाला स्रोत है.”

डीसीएच/

Leave a Comment