जगन्नाथ रथ यात्रा: लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए ओडिशा पुलिस का मेगा ट्रैफिक प्लान तैयार

पुरी, 15 जुलाई . Odisha के पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा इस साल 16 जुलाई से शुरू हो रही है. इसको लेकर Police प्रशासन ने भी बड़े पैमाने पर बंदोबस्त किए हैं. सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ Police ने ट्रैफिक प्लान भी बनाया है, ताकि यात्रा सुचारू रूप से चल सके.

एडीजी सोमेंद्र प्रियदर्शी ने समाचार एजेंसी को बताया कि Odisha Police ने 30 पार्किंग जोन बनाए हैं और भीड़ को संभालने के लिए तकनीक का इस्तेमाल कर रही है.

एडीजी ने कहा, “हमें उम्मीद है कि लाखों श्रद्धालु पवित्र शहर पुरी आएंगे. Police के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक ट्रैफिक मैनेजमेंट है, खासकर इसलिए क्योंकि हजारों बसें, चार-पहिया और दो-पहिया वाहन इस छोटे से शहर में आ रहे हैं. इसलिए, हमारी पहली प्राथमिकता पार्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना रही है. हमने पुरी शहर के अंदर 30 पार्किंग स्थल तय किए हैं.”

उन्होंने बताया कि पार्किंग क्षेत्र को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है. जैसे चार पार्किंग स्थल दो-पहिया वाहनों के लिए हैं, जबकि 22 चार-पहिया वाहनों के लिए हैं. कई जगहों पर cctv भी लगाए गए हैं. उन पर नजर रखी जा रही है.

सौमेंद्र प्रियदर्शी ने बताया कि हम श्रद्धालुओं तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे, ताकि वे उसी हिसाब से पुरी में प्रवेश की योजना बना सकें. इन 30 पार्किंग स्थलों के अलावा हम तकनीक- खासकर एनिमेशन फिल्म के जरिए श्रद्धालुओं तक यह जानकारी पहुंचाने की कोशिश की होगी कि पुरी में प्रवेश का रास्ता क्या होगा. लोगों तक एलईडी डिस्प्ले, social media, और ऐप्स के जरिए जानकारियां पहुंचाई जाएंगी.

एडीपी के अनुसार, शहर के अलावा पुरी जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भी एलईडी डिस्प्ले लगाए गए हैं. भुवनेश्वर Police कमिश्नरेट के एलईडी बोर्डों का भी यातायात सूचना प्रसारित करने के लिए उपयोग किया जाएगा. उन्होंने कहा, “हमने भुवनेश्वर के Police कमिश्नर के साथ भी तालमेल बिठाया है, ताकि उनके एलईडी डिस्प्ले बोर्ड का इस्तेमाल खासतौर पर ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी देने के लिए किया जा सके.”

उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियंत्रण के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां अलग-अलग स्थानों से वीडियो फीड मिली रही हैं. इनका विश्लेषण कर भीड़ और वाहनों के दबाव वाले महत्वपूर्ण स्थानों का पता लगाया जाएगा, ताकि समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें. यातायात व्यवस्था की निगरानी डीआईजी विशाल सिंह करेंगे, जबकि ट्रैफिक व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अमिताभ ठाकुर को दी गई है. इसके लिए पुरी आरटीओ के साथ भी बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है.

एडीजी ने कहा कि हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे Police की तरफ से दी गई एडवाइजरी का पालन करें. उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग और लोगों के अनुशासन से रथ यात्रा के दौरान यातायात को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा.

डीसीएच/

Leave a Comment