
भुवनेश्वर, 17 मई . अपराध और गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ Odisha Police ने पांच दिवसीय (12-16 मई) राज्यव्यापी अभियान चलाया. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान 1,771 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में गांजा, अवैध हथियार और वाहन जब्त किए गए.
Police महानिदेशक (डीजीपी) योगेश बहादुर खुराना के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया था. इस अभियान को Police अधीक्षकों तथा Police आयुक्तों की देखरेख में सभी रेंज में चलाया गया.
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित गैर-जमानती वारंट को तामील करना, फरार आरोपियों को पकड़ना, नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना, अवैध खनन और हथियारों के व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करना, तथा शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ कार्रवाई को तेज करना था.
Odisha Police के अनुसार, पांच दिनों तक चले इस अभियान के दौरान लंबित वारंटों को तामील करते हुए 1,771 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 190 फरार आरोपियों को पकड़कर अदालत में पेश किया गया.
Police ने पांच कुख्यात अपराधियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत भी कार्रवाई शुरू की. इसके अलावा, 449 आदतन अपराधियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 129 के तहत मामला दर्ज किया गया, जबकि 643 लोगों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 के तहत कार्रवाई शुरू की गई.
नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत, Police ने एनडीपीएस के 31 मामले दर्ज किए और 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस अभियान के दौरान, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने 3,026 किलोग्राम 702 ग्राम गांजा, 16.6 ग्राम ब्राउन शुगर, छह वाहन, दो मोबाइल फोन और 12,348 रुपये नकद जब्त किए.
गांजे की सबसे अधिक जब्ती दक्षिण-पश्चिमी रेंज में दर्ज की गई, जहां से 1,943 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके बाद दक्षिणी रेंज में 683 किलोग्राम और उत्तरी रेंज में 284 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.
इसके अतिरिक्त, इस अभियान के दौरान पूरे राज्य में आबकारी विभाग से संबंधित 716 मामले दर्ज किए गए. Odisha Police ने इस अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों को लागू करने की कार्रवाई को भी तेज किया. शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 966 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनके वाहनों को जब्त कर लिया गया. यातायात नियमों के विभिन्न उल्लंघनों के लिए 1.89 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया.
सबसे अधिक जुर्माना राशि पश्चिमी रेंज की ओर से (53.38 लाख रुपये) वसूली गई, जिसके बाद केंद्रीय रेंज (43.82 लाख रुपये) और पूर्वी रेंज (32.19 लाख रुपये) का स्थान रहा. अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई में, Police ने 136 मामले दर्ज किए और 60 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 14 व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए.
अधिकारियों ने 179 वाहन भी जब्त किए, जिनमें हाइवा, ट्रक, ट्रैक्टर, टिपर, पावर टिलर और जेसीबी भी शामिल थीं, जिनका अवैध खनन में इस्तेमाल किया जा रहा था.
दक्षिणी रेंज ने खनन से जुड़े मामलों में 22 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि केंद्रीय रेंज ने 42 मामले दर्ज किए और 25 लोगों को गिरफ्तार किया.
अवैध हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिए, Police ने नौ मामले दर्ज किए और 13 लोगों को गिरफ्तार किया. इस अभियान के दौरान 20 अवैध हथियार भी जब्त किए गए.
अकेले दक्षिणी रेंज ने ही 11 अवैध हथियार जब्त किए, जबकि उत्तरी रेंज ने छह पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए. उत्तर-केंद्रीय रेंज की Police ने भी दो देसी बंदूकें जब्त कीं.
Police ने अवैध पशु परिवहन से जुड़े पांच मामले भी दर्ज किए, एक आरोपी को गिरफ्तार किया और चार वाहनों से 33 पशुओं को बचाया.
सभी रेंज में, केंद्रीय रेंज वारंट तामील के मामले में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली इकाई बनकर उभरी. इस अभियान के दौरान उसने 482 वारंट तामील किए. Odisha Police ने कहा कि पूरे राज्य में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क और माफियाओं को खत्म करने के लिए भविष्य में भी इसी तरह के विशेष अभियान जारी रहेंगे.
–
एसडी/एबीएम