अहमदाबाद: गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ और ‘गणेश रियल एस्टेट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट’ का लोकार्पण किया

गांधीनगर, 17 मई . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Sunday को Ahmedabad में ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ तथा ‘गणेश रियल एस्टेट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट’ का लोकार्पण किया.

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिस प्रकार Gujarat ने आजादी के समय से देश का नेतृत्व किया है, उसी प्रकार टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी Gujarat देश का नेतृत्व करेगा. उन्होंने कहा कि Gujaratियों के डीएनए में विकास है. ये दोनों प्रोजेक्ट Gujarat को मैन्युफैक्चरिंग हब से आगे बढ़ाकर वैश्विक सेवा और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के विजन को नई दिशा देंगे.

उन्होंने Gujarat को सर्विस सेक्टर में टॉप थ्री में लाने की मंशा व्यक्त करते हुए कहा कि Gujarat ने आर्थिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया है. ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ के माध्यम से राज्य में हजारों युवाओं के लिए उच्च कौशल आधारित रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे. उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस टेक पार्क में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), रोबोटिक्स और सेमीकंडक्टर सहित अत्याधुनिक क्षेत्रों में अनुसंधान, नवाचार और टेक्नोलॉजी विकास को प्रोत्साहन दिया जाएगा. राज्य में वैश्विक स्तर की टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम विकसित करने में यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण साबित होगा.

अमित शाह ने कहा कि ‘गणेश रियल एस्टेट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट’ रियल एस्टेट क्षेत्र में व्यावसायिकता और आधुनिकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. संस्थान में आधुनिक अर्बन प्लानिंग, टेक्नोलॉजी-आधारित पाठ्यक्रम तथा वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण के माध्यम से कुशल मानव संसाधन तैयार किए जाएंगे.

गृह मंत्री ने कहा कि Gujarat आज टेक्नोलॉजी, उद्योग और आधुनिक बुनियादी ढांचा विकास के क्षेत्र में देश को नई दिशा दे रहा है. ऐसी विशिष्ट संस्थाएं और टेक्नोलॉजी आधारित प्रोजेक्ट्स राज्य को वैश्विक अर्थव्यवस्था में और अधिक मजबूत स्थान दिलाने में सहायक बनेंगे.

गृह मंत्री शाह ने कहा कि वैष्णोदेवी सर्कल के निकट Ahmedabad-गिफ्ट सिटी-गांधीनगर हाई ग्रोथ कॉरिडोर में लगभग 65 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही इस टेक सिटी में ग्रेड-ए ऑफिस स्पेस, आवासीय सुविधाएं, रिटेल और हॉस्पिटैलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल किया गया है. इस प्रोजेक्ट के माध्यम से लगभग 70 हजार से अधिक उच्च कौशल आधारित रोजगार का सृजन होगा.

Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में Gujarat ने विकास की राजनीति को राष्ट्रीय विचारधारा में परिवर्तित किया है. उन्होंने कहा कि Gujarat ने मैन्युफैक्चरिंग, पोर्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी, फार्मा और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. अब राज्य विकास के नए चरण में आईटी, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित अर्थव्यवस्था की ओर आगे बढ़ रहा है.

Chief Minister ने कहा कि ‘मिलियन माइंड्स टेक पार्क’ Gujarat के टेक्नोलॉजी आधारित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह प्रकल्प केवल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि हाई स्किल रोजगार सृजन और डिजिटल अर्थव्यवस्था को गति देने वाला केंद्र बनेगा. प्रोजेक्ट के पहले चरण में बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा.

सीएम ने आगे कहा कि डिजिटल इकोनॉमी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और नॉलेज बेस्ड सर्विसेस के क्षेत्र में Gujarat 2.0 का सपना साकार हो रहा है. राज्य Government की आईटी पॉलिसी तथा जीसीसी पॉलिसी और केंद्र Government की प्रोत्साहक नीतियों के कारण Gujarat में आईटी सेक्टर का तेजी से विकास होगा.

Chief Minister ने कहा कि गिफ्ट सिटी आज वैश्विक वित्तीय और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम के रूप में विकसित हो रही है, जबकि साणंद और धोलेरा एसआईआर क्षेत्र में विकसित हो रही सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम Gujarat को सेमीकंडक्टर हब के रूप में स्थापित करेगी. गिफ्ट सिटी और धोलेरा आने वाले समय में Gujarat के आर्थिक विकास के शक्तिशाली इंजन बनेंगे.

Chief Minister ने Ahmedabad-धोलेरा के बीच लगभग 20 हजार करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली देश की पहली सेमी हाईस्पीड रेल परियोजना को मंजूरी देने के लिए Prime Minister मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार का आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर देश-विदेश के निवेश को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा.

सीएम ने कहा कि Ahmedabad आज मेट्रो, रिवरफ्रंट, एक्सप्रेस-वे, आधुनिक शहरी सुविधाओं और मजबूत कनेक्टिविटी के साथ देश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले शहरों में शामिल हो चुका है. कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण Ahmedabad वैश्विक शहर के रूप में उभर रहा है.

Chief Minister ने विश्वास व्यक्त किया ने ‘विकसित India 2047’ के संकल्प को साकार करने में Gujarat महत्वपूर्ण योगदान देगा और इस आधुनिक प्रकल्प के लिए गणेश ग्रुप के चेयरमैन दीपकभाई पटेल तथा एमडी शेखरभाई पटेल को बधाई दी.

इस कार्यक्रम में आयोजित पैनल डिस्कशन में उपChief Minister हर्ष संघवी ने कहा कि आने वाला समय Gujarat का है और देश-विदेश से आने वाले निवेशकों तथा उद्योगों के लिए Gujarat पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि गिफ्ट सिटी आने वाले समय में वैश्विक स्तर की कई बड़ी कंपनियों का केंद्र बनने जा रही है. Gujarat आज केवल औद्योगिक विकास में ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी, वित्तीय सेवाओं और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.

इस अवसर पर गणेश हाउसिंग लिमिटेड के अध्यक्ष दीपकभाई पटेल, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ शेखर पटेल, अनमोल पटेल सहित कई उद्योगपति उपस्थित रहे.

एसडी/वीसी

Leave a Comment