अब गिग वर्कर्स को 10 मिनट में नहीं करनी होगी डिलीवरी: नरेश बंसल

New Delhi, 13 जनवरी . BJP MP नरेश बंसल ने उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें केंद्र Government के हस्तक्षेप के बाद 10 मिनट की डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है.

New Delhi में BJP MP ने से बातचीत करते हुए कहा कि 10 मिनट में डिलीवरी करने को लेकर वास्तव में गिग वर्कर्स पर बहुत दबाव था. उन्होंने कहा कि गिग वर्कर्स पर मानसिक तनाव इतना ज्यादा रहता है कि कई बार 10 मिनट में डिलीवरी करने के चक्कर में सड़क दुर्घटनाएं भी हो जाती थीं. केंद्र Government के हस्तक्षेप के बाद कॉमर्स कंपनियों ने जो फैसला लिया है, वह यकीनन गिग वर्कर्स की भलाई के लिए है. इस फैसले से उन्हें काफी राहत मिलेगी.

उन्होंने उन कॉमर्स कंपनियों से भी अपील की है कि वे ज्यादा मुनाफा और बिजनेस की रेस में गिग वर्कर्स के जीवन से खिलवाड़ न करें. उन्होंने कहा कि मार्केट में अपनी साख ज्यादा बनाने के लिए कंपनियों की ओर से गिग वर्कर्स पर ज्यादा दबाव डाला जाता है.

भाजपा नेता अन्नामलाई को लेकर यूबीटी की ओर से दिए एक बयान पर BJP MP नरेश बंसल ने कहा कि सुरक्षित राजनीति में अपशब्दों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए. यदि कुछ आपत्तिजनक बातें कही गई हैं तो माफी मांग लेनी चाहिए.

भाजपा मुख्यालय में चीन की पार्टी से हुई मुलाकात पर कांग्रेस नेताओं के विरोध पर BJP MP ने कहा कि कांग्रेस किस आधार पर आरोप लगा रही है? यह तो हमारा अपना कार्यक्रम है. social media पर पार्टी की छवि बिगाड़ने की कोशिश होती है. जब हम खुलकर मिलते हैं और विचार करते हैं तो यह अच्छी बात है. कांग्रेस तो सीक्रेट डील करती है, चीनी दूतावास में मिलती है और एनजीओ के लिए डोनेशन लेती है.

उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि लोग समझें कि भाजपा किस तरह काम करती है. मैं समझता हूं कि खुले समाज में इस तरह के खुलकर विचार-विमर्श अच्छी बात है.

डीकेएम/डीकेपी

Leave a Comment