
नोएडा, 7 मार्च . नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का Police ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. Police ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कार और 3 लाख 2 हजार रुपए नकद भी बरामद किए हैं.
यह कार्रवाई मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई. थाना एक्सप्रेस-वे Police के अनुसार, Friday को Police टीम ने गुप्त सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्की को सेक्टर-129 नोएडा से गिरफ्तार किया.
आरोपी की उम्र 34 वर्ष बताई जा रही है और वह पूर्वी दिल्ली के मंडावली थाना क्षेत्र स्थित गणेश नगर, पांडव नगर कॉम्प्लेक्स का रहने वाला है. Police ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई कार और 3,02,000 रुपए नकद बरामद किए हैं.
Police के मुताबिक, यह मामला 2 मार्च का है. उस दिन थाना एक्सप्रेस-वे Police को पंचशील अंडरपास के पास सर्विस रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच के दौरान महिला की पहचान कविता उर्फ काव्या पत्नी शंकर के रूप में हुई, जो गाजियाबाद के साहिबाबाद क्षेत्र की निवासी थी.
घटना की गंभीरता को देखते हुए Police ने मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी थी. Police ने आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू की. इसी दौरान Police को आरोपी विक्की के बारे में अहम सुराग मिला. इसके बाद Police ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे सेक्टर-129 नोएडा से गिरफ्तार कर लिया.
Police ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना एक्सप्रेस-वे में मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल Police आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है.
Police अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जाएगी. आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
–
पीकेटी/एएसएच