
नोएडा, 24 दिसंबर . क्रिसमस पर्व को लेकर नोएडा Police और यातायात Police पूरी तरह सतर्क हो गई है. 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर शहर के प्रमुख बाजारों, मॉल और चर्चों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए गौतमबुद्धनगर Police कमिश्नरेट ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
खासतौर पर सेक्टर-18, अट्टा मार्केट और शहर के प्रमुख मॉल क्षेत्रों के आसपास यातायात दबाव बढ़ने की आशंका जताई गई है. यातायात Police द्वारा जारी निर्देशिका के अनुसार सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, जीआईपी मॉल, गार्डन गलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, लॉजिक्स मॉल, स्पाइस मॉल (मोदी मॉल), गौर मॉल, स्पेक्ट्रम मॉल, स्टार्लिंग मॉल और ग्रैंड वेनिस मॉल सहित विभिन्न चर्चों के आसपास भारी भीड़ जुट सकती है.
इसी को ध्यान में रखते हुए इन इलाकों में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर रोक लगाई गई है. वाहन चालकों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन पार्क करने के निर्देश दिए गए हैं. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए Police ने रूट डायवर्जन प्लान भी लागू किया है. जरूरत पड़ने पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा ताकि जाम की स्थिति न बने.
Police ने आमजन से अपील की है कि अनावश्यक रूप से निजी वाहनों का प्रयोग न करें और जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें. दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को देखते हुए यह अपील और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. शहर के व्यस्ततम इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. मॉल, बाजार और चर्चों के आसपास अतिरिक्त Police बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके.
यातायात Police ने कहा है कि नागरिकों के सहयोग से ही व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है. यदि किसी भी स्थान पर यातायात संबंधी असुविधा या समस्या उत्पन्न होती है तो लोग यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं. नोएडा Police ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और Police प्रशासन का सहयोग करते हुए क्रिसमस पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं.
–
पीकेटी/एएस