
श्रीहरिकोटा, 24 दिसंबर . भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने Wednesday को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एलवीएम3 रॉकेट के इतिहास में अब तक का सबसे भारी पेलोड (6,100 किलोग्राम) को लॉन्च किया है. Prime Minister Narendra Modi ने इसे गौरवपूर्ण पूर्ण क्षण बताया.
Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इस उपलब्धि को एक बड़ी छलांग बताते हुए लिखा, “एलवीएम3-एम6 का सफल लॉन्च, जिसने भारतीय धरती से लॉन्च किए गए अब तक के सबसे भारी सैटेलाइट, यूएसए के ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 स्पेसक्राफ्ट को उसकी तय ऑर्बिट में पहुंचाया, India की अंतरिक्ष यात्रा में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर है.”
उन्होंने लिखा, “यह India की हेवी-लिफ्ट लॉन्च क्षमता को मजबूत करता है और ग्लोबल कमर्शियल लॉन्च मार्केट में हमारी बढ़ती भूमिका को और पक्का करता है. यह आत्मनिर्भर India की दिशा में हमारे प्रयासों को भी दिखाता है. हमारे मेहनती अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई. India अंतरिक्ष की दुनिया में लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है.”
Union Minister डॉ. जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके इसरो को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 को ले जाने वाले एलवीएम3-एम6 के सफल लॉन्च के लिए टीम इसरो को बधाई. Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी संरक्षण में, इसरो लगातार एक के बाद एक सफलता हासिल कर रहा है, जो अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में India की बढ़ती ताकत को फिर से साबित करता है.”
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने लिखा, “India की अंतरिक्ष शक्ति ने एक नई ऊंचाई हासिल की है. India ने अपना अब तक का सबसे भारी सैटेलाइट ब्लू बर्ड-6 सफलतापूर्वक लॉन्च किया है, जिसमें ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट को सटीकता से अलग करके ऑर्बिट में स्थापित किया गया है. मिशन को एकदम सटीक तरीके से पूरा किया गया. पीएम मोदी के नेतृत्व में India का अंतरिक्ष कार्यक्रम महत्वाकांक्षा से अमल की ओर बढ़ा है, क्षमता से निरंतरता की ओर. जो कांग्रेस के समय में सिर्फ एक सपना था, वह अब रोजाना की बेहतरीन उपलब्धि बन गया है.”
–
एससीएच/वीसी