Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

नोएडा : अंतरराज्यीय लग्जरी वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन चोरी की कारें बरामद

नोएडा : अंतरराज्यीय लग्जरी वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन चोरी की कारें बरामद

नोएडा, 20 जून . नोएडा के थाना सेक्टर-58 Police ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. Police ने गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की तीन लग्जरी कारें बरामद की हैं. इसके साथ ही एक आरोपी के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है.

Police के अनुसार 19 जून को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए सेक्टर-54 स्थित खरगोश पार्क के पास से नीरज शर्मा और अजय Government को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक महिंद्रा थार, एक हुंडई क्रेटा और एक फोर्ड ईकोस्पोर्ट कार बरामद की गई. आरोपी नीरज शर्मा के पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला.

Police पूछताछ में आरोपियों ने वाहन चोरी की पूरी वारदात का खुलासा किया. दोनों आरोपी वाहन सर्विस सेंटरों और शोरूमों के बाहर रेकी करते थे. मौका मिलने पर गार्ड रूम या अन्य स्थानों से वाहन की चाबियां चोरी कर लग्जरी गाड़ियों को लेकर फरार हो जाते थे. चोरी के बाद आरोपी वाहनों के इंजन और चेसिस नंबरों से छेड़छाड़ कर उनकी पहचान बदल देते थे और फिर असम बॉर्डर के माध्यम से मिजोरम तथा त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में बेच देते थे.

बरामद महिंद्रा थार वाहन सेक्टर-59 स्थित एक शोरूम के बाहर से चोरी की गई थी. इस मामले में थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज था और Police ने मात्र 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा कर वाहन बरामद कर लिया. इसके अलावा बरामद ईकोस्पोर्ट कार दिल्ली से चोरी की गई थी, जबकि क्रेटा कार वर्ष 2023 में दिल्ली से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में दिल्ली के ई-Police स्टेशन एमवी थेफ्ट में मुकदमा दर्ज है.

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे अब तक करीब 60 चोरी की गाड़ियों को अंतरराज्यीय नेटवर्क के माध्यम से बेच चुके हैं. Police अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों, वाहन खरीदने वाले डीलरों और अन्य राज्यों में फैले नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.

गिरफ्तार आरोपी नीरज शर्मा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले का निवासी है, जबकि अजय Government पश्चिम बंगाल के कूचबिहार का रहने वाला है. Police रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपियों पर वाहन चोरी और अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं. विशेष रूप से नीरज शर्मा के खिलाफ दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं.

–

पीकेटी/एबीएम

Share