उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनी तो आजम खान पर लगे सारे मुकदमे लेंगे वापस : फखरुल हसन चांद

Lucknow, 20 अक्टूबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच करीब 45 मिनट तक मुलाकात का समय तय किया गया है. इस मुलाकात को लेकर Political प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं.
इस मुलाकात को लेकर सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का रामपुर का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है. वह 22 तारीख को रामपुर जाएंगे और आजम खान से मिलेंगे. मुलाकात के दौरान वह उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल भी लेंगे.
फखरुल हसन चांद ने भाजपा Government पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की Government में लगातार आजम खान के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए, जिस तरह से एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और जिस तरह से शिक्षा के मंदिर को गिराने का प्रयास किया जा रहा है, उन सभी मुद्दों पर अखिलेश यादव उनसे बात करेंगे.
उन्होंने आगे कहा कि Samajwadi Party को पूरा भरोसा है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party की Government बनने जा रही है और Government बनने के बाद आजम खान पर लगे सभी मुकदमों को वापस लेने का काम किया जाएगा.
वहीं, इस मुलाकात पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि यह अच्छी बात है. आजम खान उनकी पार्टी के बहुत सीनियर नेता हैं और मुलायम सिंह यादव के साथी रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government शत्रुता की भावना से आजम खान को प्रताड़ित कर रही है.
सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी आजम खान के साथ शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है. उनके साथ एक क्रिमिनल की तरह व्यवहार किया जा रहा है. ऐसे में अखिलेश यादव का अपने पारिवारिक सदस्य और अपनी पार्टी के बड़े नेता के पास जाना एक अच्छी बात है. इससे पूरे प्रदेश में एक संदेश भी जाएगा और आजम खान का हौसला भी बढ़ेगा.”
–
पीआईएम/एएस


