Skip to content
Thursday, 22 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

संजय राउत का दावा-‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ जैसी व्यवस्था फिर से लागू करने की कोशिश

संजय राउत का दावा ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ जैसी व्यवस्था फिर से लागू करने की कोशिश

संजय राउत का दावा-‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ जैसी व्यवस्था फिर से लागू करने की कोशिश

Mumbai , 20 अक्टूबर . शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र Government पर निशाना साधते हुए दावा किया कि एक बार फिर देश में ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ जैसी व्यवस्था लागू करने की कोशिश हो रही है.

संजय राउत ने Tuesday को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने जो अपने social media पोस्ट में कहा कि अराजकता फैलेगी, मैं फिर कह रहा हूं—हां, अराजकता फैलेगी. अगर यह Government सत्ता में बनी रहती है तो अराजकता फैलना तय है. मैंने इसी बात की चेतावनी दी थी.

उन्होंने कहा कि Supreme Court को इस पर ध्यान देना चाहिए. हमने Supreme Court में अपना भरोसा जताया है, क्योंकि हमें लगता है कि यही एकमात्र संस्था है जो देश को बचा सकती है. देश की केंद्र Government तिरंगा फहराने का भी विरोध करती है तो इसका क्या मतलब है? यह Government, राष्ट्रवादियों या देशभक्तों की नहीं है और ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ जैसी व्यवस्था फिर से लागू करने की कोशिश हो रही है. Maharashtra में सीएम देवेंद्र फडणवीस भी यही कर रहे हैं. अगर हम अपने ही देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो फिर हमें क्या करने की इजाजत है? हमें किसका झंडा फहराना चाहिए?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ड्रग्स वाले बयान पर राउत राउत ने तंज कसते हुए कहा कि यह एक बड़ा मजाक है कि जिनके शासनकाल में ड्रग तस्करी सबसे ज्यादा बढ़ी है, वे ही इस तरह का बयान दे रहे हैं.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर संजय राउत ने कहा कि अभी एक ऐसा आंदोलन चल रहा है, जिसका मकसद समाधान खोजना है. हम बिल्कुल वही कर रहे हैं जो आपके मन में है. आप भी देश में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं. आप भी मानते हैं कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली Government बेहतर थी और हमने गलत लोगों को सत्ता में बिठा दिया है. हमें आपके मन की बात अच्छे से पता है. आप भी चाहते हैं कि Government बदलनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है, इसलिए हम जिस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं, वह देश और समाज के हित में है.

–

डीकेएम/डीकेपी

Share