
नोएडा, 15 मई . नोएडा के थाना सेक्टर-39 Police ने एक ऐसे शातिर गिरोह का खुलासा किया है, जो कार में लिफ्ट देने के बहाने लोगों को निशाना बनाकर उनसे जबरन यूपीआई और एटीएम के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लेता था. Police ने इस गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक कार बरामद की है. Police ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
Police के अनुसार 15 मई को थाना सेक्टर-39 Police टीम ने स्टेलर ग्रीन पार्क के पास चेकिंग अभियान के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान नसीम अली, अभिषेक कुमार, विवेक, कार्तिक ठाकुर और मनोज कुमार के रूप में हुई है.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एनसीआर क्षेत्र में कार से घूमते थे और रास्ते में मिलने वाले लोगों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लेते थे. इसके बाद आरोपी यात्रियों को अवैध हथियार दिखाकर डराते-धमकाते थे और उनसे एटीएम तथा यूपीआई के माध्यम से रकम ट्रांसफर करवा लेते थे.
वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़ितों के साथ मारपीट कर उन्हें सुनसान इलाके में छोड़ दिया जाता था. गिरफ्तार आरोपी नसीम अली मूल रूप से एटा जिले का रहने वाला है और वर्तमान में हल्दौनी क्षेत्र में किराये पर रह रहा था.
वहीं अभिषेक कुमार बिहार के नालंदा जिले का निवासी है, जबकि विवेक समस्तीपुर का रहने वाला बताया गया है. अन्य आरोपी कार्तिक ठाकुर और मनोज कुमार छिजारसी क्षेत्र में रह रहे थे. Police जांच में सामने आया है कि गिरोह का सरगना नसीम अली पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है. उसके खिलाफ इकोटेक-3 और सेक्टर-39 थानों में आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं.
इसके अलावा मनोज कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत भी मामले दर्ज पाए गए हैं. बरामदगी के दौरान Police ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, तीन अवैध चाकू और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक कार बरामद की है. Police का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है.
–
पीकेटी/वीसी