‘कोई कानून से ऊपर नहीं’, राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ नई एफआईआर पर बोले एनडीए नेता

New Delhi, 30 नवंबर . नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ नई First Information Report पर Political बयानबाजी तेज है. सत्तापक्ष के नेताओं ने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार एक भ्रष्ट परिवार है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर Union Minister रामदास अठावले ने से बातचीत में कहा, “वे कानून से ऊपर नहीं हैं. अगर आरोप हैं, तो एजेंसियां ​​उसी हिसाब से अपनी जांच करेंगी.”

केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने इस मामले पर कहा, “नई First Information Report दस्तावेजों और सबूतों के गहन अध्ययन के बाद दर्ज की गई है. कार्रवाई किसी भी तरह बदले की भावना से नहीं हुई. अदालत स्वतंत्र और निष्पक्ष है. जब प्राप्त साक्ष्य मिलते हैं, तब First Information Report के लिए कहा जाता है. First Information Report में साक्ष्य लगने के बाद कोर्ट उसको स्वीकार करता है.”

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी निशाना साधते हुए कहा कि इस केस में नई First Information Report से यह स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ भ्रष्टाचार का प्रथम दृष्टया केस जनभावना और तथ्यों के अनुसार जनता के सामने आया है.” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, सोनिया गांधी और गांधी-वाड्रा परिवार एक भ्रष्ट परिवार है.

आरपी सिंह ने कहा, “जब Enforcement Directorate (ईडी) कोई केस फाइल करता है, तो उसका फॉलो-अप आम तौर पर इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओडब्ल्यू) मानक प्रक्रिया के तहत करता है. यह 2013 का केस है, जिस पर ईडी फॉलो-अप कर रहा था. अब, चूंकि कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है, इसलिए ईओडब्ल्यू ने एक्शन शुरू कर दिया है. दो हजार रुपए की कंपनी को हथिया लेने और फिर उसमें घोटाला करने के कारण ही नई First Information Report हुई है.”

उत्तर प्रदेश Government में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस पार्टी कई तरह से भ्रष्टाचार की पहचान है. 2004 से 2014 तक, अपने राज में पार्टी ने पूरे देश में भ्रष्टाचार के नए आयाम बनाए. दानिश अंसारी ने कहा, “लोगों ने उन्हें सेवा के लिए चुना था, लेकिन इसके बजाय वे सत्ता में रहते हुए निजी फायदे में लगे रहे. उन दस सालों में, कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए.”

डीसीएच/

Leave a Comment