
New Delhi, 5 मार्च . भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने बिहार के Chief Minister नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी और उन्होंने खुद राज्यसभा में जाने का फैसला किया है. ऐसी स्थिति में इस पर किसी की भी तरफ से सवाल उठाने का कोई औचित्य नहीं बनता है.
आरपी सिंह ने Thursday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार ने अब तक अपने Political सफर में विधायक, विधानपरिषद और केंद्र में मंत्री पद की तक भूमिका निभा चुके हैं. इसके बाद अब उन्होंने राज्यसभा में जाने का फैसला किया है. यह उनकी दिली ख्वाहिश है. ऐसी स्थिति में इस पर को भी सवाल नहीं उठाना चाहिए. नीतीश कुमार बहुत ही पुराने नेता हैं. अब उन पर छोड़ देना चाहिए कि वो आगे क्या कदम उठाते हैं.
इसके अलावा, प्रदेश का अगला Chief Minister कौन होगा? इस पर भी भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जब जदयू और भाजपा के विधायक एक साथ बैठक करेंगे, तो निश्चित तौर पर यह फैसला कर लिया जाएगा कि अब प्रदेश में Chief Minister की कमान किसे सौंपी जाए. इस पर जब दोनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे, तो आगे की रूपरेखा खुद ब खुद तय हो जाएगी.
साथ ही, उन्होंने ईरान युद्ध के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रूख पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार कूटनीति को राजनीति के चश्मे से देख रहे हैं, जबकि उन्हें यह समझना चाहिए कि राजनीति और कूटनीति के बीच में अंतर होता है. लेकिन, अफसोस की बात है कि कूटनीति से जुड़े मामले में भी अपने लिए राजनीति की संभावना तलाश रहे हैं.
भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यह बात समझनी चाहिए कि Prime Minister Narendra Modi ने इस विपदा के समय में राजनीति से परे हटकर दोनों ही देशों से शांति की अपील की है, क्योंकि युद्ध किसी भी स्थिति में किसी भी देश के लिए हितकारी साबित नहीं होगा. ऐसी स्थिति में शांति हमारे लिए एकमात्र ठोस विकल्प साबित होगा. लेकिन, अफसोस की बात है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार राजनीति कर रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
वहीं, कांग्रेस पैसे लेकर टिकट देने के आरोप लगे हैं. इन आरोपों को लेकर भी भाजपा प्रवक्ता आरपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर कांग्रेस एक Political दल है या एटीएम मशीन. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के ऊपर पैसे लेकर टिकट देने के आरोप लगा रहे हैं, तो निसंदेह यह गंभीर आरोप हैं. साथ ही, आरोपों में यह भी कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम पर टिकट के एवज में पैसे लिए जा रहे हैं.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी में भ्रष्टाचार है और जब यह लोग Government में होते हैं, तब भी ये लोग भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते हैं. लेकिन, अब देश की राजनीति में इस तरह की स्थिति को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.
–
डीएससी
“डिस्क्लेमर: यह न्यूज़ सीधे एजेंसी से है, हमारी टीम ने इसमें कोई एडिटिंग नहीं की है.”