अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के शादी समारोह में पहुंचे सीएम फडणवीस, भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी

Mumbai , 5 मार्च . क्रिकेट के महानायक India रत्न सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने Thursday को Mumbai में उद्यमी सानिया चंडोक से शादी के बंधन में बंध गए. यह शादी Mumbai के लग्जरी होटल द सेंट रेजिस में संपन्न हुई, जहां क्रिकेट, राजनीति और कारोबारी जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं.

Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा, “आज Mumbai में अर्जुन और सानिया की शादी में शामिल हुआ. इस खास सेलिब्रेशन का हिस्सा बनना और इस युवा कपल के नए सफर की शुरुआत देखना बहुत खुशी की बात थी. इस खुशी के मौके पर India रत्न सचिन तेंदुलकर, उनके परिवार और नए शादीशुदा जोड़े को दिल से बधाई और शुभकामनाएं. अर्जुन और सानिया को आगे की शादीशुदा जिंदगी के लिए शुभकामनाएं.”

उपChief Minister एकनाथ शिंदे ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “क्रिकेट की दुनिया के विक्रमादित्य, India रत्न सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और सानिया की शादी Mumbai के सेंट रेजिस होटल में हुई. इस इवेंट में शामिल होकर और कपल को फूलों का गुलदस्ता देकर, मैंने उनके आने वाले जीवन के लिए दिल से शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर मेरे साथ Chief Minister देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे.”

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने लिखा, “सानिया और अर्जुन को दिल से बधाई! उन्हें आगे एक साथ एक प्यारे सफर के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.”

अर्जुन और सानिया की सगाई अगस्त 2025 में निजी तौर पर हुई थी. शादी की तैयारियां मार्च 2026 की शुरुआत से ही शुरू हो गई थीं.

अर्जुन अपने पिता की तरह क्रिकेटर हैं. वह गोवा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. आईपीएल में Mumbai इंडियंस के बाद अगले सीजन से पहले वह Lucknow सुपर जायंट्स से जुड़ चुके हैं.

अर्जुन की मंगेतर, सानिया, Mumbai की एक एंटरप्रेन्योर हैं जो एक जाने-माने बिजनेस परिवार से हैं. वे ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन, उद्योगपति रवि घई की पोती हैं. उन्होंने पेट केयर और एनिमल वेलफेयर क्षेत्र में अपना करियर बनाया है और वे एक वेटरिनरी टेक्नीशियन और एंटरप्रेन्योर के तौर पर अपना काम करती हैं.

एससीएच

Leave a Comment