
Patna, 10 फरवरी . बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने Tuesday को कानून व्यवस्था को लेकर Government पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने नीतीश कुमार को कमजोर Chief Minister तक बता दिया.
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा , “बिहार में लगातार अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो रही है. खासकर छोटी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कई घटनाएं हो रही हैं. नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत का मामला ठंडा ही नहीं हुआ कि दरभंगा में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया. कई जिलों से मामले सामने आए हैं.”
उन्होंने Government को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इन सभी मामलों को लेकर राजद Government से सवाल कर रही है. पूर्व Chief Minister राबड़ी देवी ने इस सवाल को सदन में भी उठाया. Government इन प्रश्नों का जवाब देने के बजाय जिस तरह की भाषा का उपयोग Chief Minister नीतीश कुमार ने किया, वह सही नहीं है. ऐसी भाषा देखकर लोगों का मन और बढ़ता है. राजद के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि घटनाओं को रोकने और जवाब देने के बजाय Government को इस तरह की बातें करना किसी Chief Minister पद पर बैठे व्यक्ति के लिए सही है.
पूर्व महिला Chief Minister के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए. तेजस्वी यादव ने Chief Minister नीतीश कुमार की सेहत और उम्र को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की उम्र बढ़ रही है और उम्र बढ़ने के साथ बीमारी आती है. उन्होंने कहा कि Chief Minister पहले विदेश जाकर इलाज करा चुके हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में Chief Minister का माइक बंद कर दिया जा रहा है. इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर भी लिखा था, “डिमेंशिया और अल्जाइमर का दुष्प्रभाव जब बढ़ता है तो व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त अवस्था में चला जाता है, जहां आप सहानुभूतिपूर्वक रोगी के मानसिक स्वास्थ्य लाभ की कामना ही कर सकते हैं. प्रदेश की प्रथम महिला Chief Minister को ‘लड़की’ कहने तथा महिलाओं के प्रति अपनी संकीर्ण, नकारात्मक और दोषपूर्ण सोच का बारंबार प्रदर्शन करने वाले Chief Minister को आप क्या कहेंगे?”
उन्होंने आगे लिखा कि Chief Minister की इसी मानसिकता के कारण ही प्रतिदिन बिहार की सैंकड़ों बच्चियों, छात्राओं और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को प्रोत्साहन मिलता है.
–
एमएनपी/एएस