
एवियन (फ्रांस), 17 जून . फ्रांस के एवियन में चल रहे 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के वर्किंग सेशन में अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप देरी से पहुंचे. Wednesday को जब उन्होंने कॉन्फ्रेंस रूम में प्रवेश किया तो सभी सदस्य गण उनकी तरफ देखने लगे.
ट्रंप आगे बढ़े, रुके, और फिर मजाकिया लहजे में बोले, ‘आई एम द बॉस’. उनके इस अंदाज पर सभी नेतागण हंसने लगे. इस दौरान Prime Minister Narendra Modi भी मौजूद थे.
फ्रांस के President इमैनुएल मैक्रों ने मुस्कुराते हुए ट्रंप का स्वागत किया और उनसे पूछा, “आप कैसे हैं?” जिस पर ट्रंप ने जवाब दिया, “ठीक, धन्यवाद.”
यह छोटा सा पल social media पर तेजी से वायरल हो गया.
Wednesday को सम्मेलन का आखिरी दिन है और इसी दौरान ट्रंप और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है.
व्हाइट हाउस के अनुसार, इस बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों को “नए स्तर” पर ले जाने पर जोर रहेगा. बातचीत के प्रमुख मुद्दों में व्यापार, तकनीक, निवेश, सप्लाई चेन और वैश्विक सुरक्षा शामिल होंगे.
व्हाइट हाउस प्रवक्ता कुश देसाई ने आईएएनस से खास बातचीत में कहा, “President ट्रंप और Prime Minister मोदी के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंध हैं और दोनों देश अपने सहयोग को और गहरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं.”
उन्होंने बताया कि हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की India यात्रा ने भी दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत किया है. उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा क्रिटिकल मिनरल्स पर हुए एक ऐतिहासिक समझौते के बाद सहयोग को आगे बढ़ाने का हिस्सा थी.
इससे पहले Tuesday को भी ट्रंप और पीएम मोदी ने जी7 आउटरीच सत्र के दौरान एक-दूसरे का अभिवादन किया था और संक्षिप्त बातचीत की थी.
फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के इतर Prime Minister Narendra Modi और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित बैठक फरवरी 2025 के बाद दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी. यह बैठक उस समय हो रही है जब भारत-अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते और पश्चिम एशिया संकट को लेकर कूटनीतिक प्रयास तेज हैं.
व्हाइट हाउस के अनुसार, दोनों नेता इस बैठक में आर्थिक विकास, सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, निवेश साझेदारी और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक में दोनों देशों से ठोस नतीजों के साथ-साथ मजबूत Political संदेश की भी उम्मीद है.
इससे पहले Tuesday को जी7 आउटरीच सत्र के दौरान ट्रंप और पीएम मोदी ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत भी की थी. यह सत्र जी7 देशों, साझेदार राष्ट्रों, विश्व बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक की भागीदारी के साथ आयोजित किया गया था.
–
केआर/