नीतीश कुमार ही इस नए बिहार के निर्माता हैं : जीतनराम मांझी

New Delhi, 30 मार्च . Union Minister जीतन राम मांझी ने Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि वह बार-बार बाहर जाते रहते हैं, मुझे समझ नहीं आता कि क्यों.

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच India Government ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल नहीं हुए. राहुल गांधी ने अपनी अनुपस्थिति को लेकर कहा कि Government ने सर्वदलीय बैठक तब बुलाई जब वे दिल्ली में नहीं थे.

राहुल गांधी के इस बयान पर मजाकिए अंदाज में Union Minister जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर बाहर चले जाते हैं. वह बार-बार बाहर जाते रहते हैं. मुझे समझ नहीं आता कि क्यों.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नक्सलवाद वाले बयान पर जीतन राम मांझी ने कहा कि जहां तक ​​नक्सलवाद के सवाल का संबंध है, यह सच है कि हमारे गृह मंत्री बार-बार कह रहे हैं कि इसका अंत हो रहा है. दोनों ही तरफ से इसका अंत हो रहा है. मानवीय आधार पर लोगों से कहा जा रहा है कि वे गलत रास्ता छोड़कर सही रास्ता अपनाएं. जो ऐसा नहीं करते हैं, उनके साथ उसी तरीके के साथ निपटा जाता है. 90 से 95 प्रतिशत तक नक्सलवाद खत्म हो गया है.

उन्होंने एक पुराने किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार वे चुनाव लड़ने के लिए उस राज्य में गए थे, जहां दोपहर के बाद लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे. लेकिन, आज लोग रातों में भी बाहर निकलते हैं, खास बात यह है कि महिलाएं भी बिना डरे, घर से बाहर निकलती हैं.

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफा दिए जाने पर जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार जैसा कोई नहीं है. वह अद्वितीय हैं. उनके मार्गदर्शन में ही बिहार चलेगा. नीतीश कुमार ही इस नए बिहार के निर्माता हैं.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment